
1 / 8
नए साल की शुरुआत के साथ ही जियो ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ ऐसे रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जो मौजूदा महंगे टेलीकॉम दौर में बड़ी राहत देते हैं. जब बाजार में सीमित कंपनियां होने की वजह से प्लान महंगे होते जा रहे हैं, ऐसे में जियो का एक खास प्लान लोगों के बीच चर्चा में है. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी वैधता और मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स हैं. आइए, फोटो गैलरी के जरिए इस प्लान की पूरी जानकारी जानते हैं.

2 / 8
200 दिनों की वैधता वाला खास जियो प्लान- जियो के इस प्लान में 28 या 84 दिन नहीं, बल्कि पूरे 200 दिनों की वैधता मिलती है. देश में यह अपनी तरह का इकलौता प्लान है, जो लंबी वैधता के साथ आता है. जियो के करोड़ों यूजर्स में से बहुत कम लोगों को इस प्लान के बारे में पता है.

3 / 8
प्लान की कीमत कितनी है?- इस लंबी वैधता वाले जियो प्लान की कीमत 2025 रुपये रखी गई है. कीमत के हिसाब से देखें तो यह उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं.

4 / 8
200 दिन वाले प्लान में कितना डेटा मिलेगा?- जियो के इस प्लान में कुल 500GB डेटा दिया जाता है. यानी रोजाना के हिसाब से करीब 2.5GB डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी मिलती है.

5 / 8
JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन- इस प्लान के साथ 3 महीने के लिए JioHotstar का एक्सेस भी दिया जा रहा है. यानी यूजर्स लेटेस्ट फिल्में, वेब सीरीज और शोज बिना किसी अतिरिक्त खर्च के देख सकते हैं.

6 / 8
Google Gemini Pro का बड़ा फायदा- जियो के इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. आमतौर पर इसके लिए अलग से हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन इस प्लान में यह सुविधा बिना अतिरिक्त चार्ज के मिल रही है.

7 / 8
JioAICloud स्टोरेज भी फ्री- इस प्लान के साथ JioAICloud का 50GB स्टोरेज भी मुफ्त दिया जा रहा है. इससे यूजर्स अपने जरूरी फोटो, वीडियो और फाइल्स को सुरक्षित तरीके से क्लाउड में सेव कर सकते हैं.

8 / 8
2.5GB रोज डेटा वाला जियो का सस्ता प्लान- अगर आप कम वैधता वाला प्लान चाहते हैं, तो जियो का 399 रुपये वाला रिचार्ज भी एक विकल्प है. इसमें 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 2.5GB डेटा मिलता है. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी शामिल है.