IPhone या स्मार्टफोन... PM मोदी कौन-सा मोबाइल करते हैं इस्तेमाल? चौंकाने वाला है सवाल का जवाब

PM Modi Phone Secrets: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या खाते हैं? कैसे रहते हैं और उनकी दिनचर्या क्या है? आदि कई सवालों के जवाब की लोगों की तलाश रहती है। ऐसा ही एक और सवाल यह है कि प्रधानमंत्री मोदी कौन-सा फोन इस्तेमाल करते हैं? वे फोन इस्तेमाल करते भी हैं या नहीं? आइए इस सवाल का जवाब हम आपको बताते हैं...

PM Modi
1 / 6

Advertisment

प्रधानमंत्री मोदी का जीवन आम आदमी जैसा

प्रधानमंत्री मोदी का जीवन आम आदमी जैसा 2 / 6

बता दें कि देश के प्रधानमंत्री और ग्लोबल लीडर होने के साथ-साथ वे एक आम आदमी भी हैं और उनकी अपनी पर्सनल लाइफ भी है। बेशक वे प्रधानमंत्री हैं, लेकिन वे आम आदमी की तरह जीते हैं। उनका खाना-पीना और रहन-सहन काफी साधारण है। उन्हें लग्जरी और दिखावे की दुनिया पसंद नहीं है, लेकिन वे टेक्नोलॉजी को काफी पसंद करते हैं।

विज्ञापन

PM मोदी के पास 2 फोन और एक आईपैड

PM मोदी के पास 2 फोन और एक आईपैड3 / 6

क्योंकि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और ग्लोबल लीडर होने के नाते काफी व्यस्त भी रहते हैं। इसलिए वे हर किसी से मिल नहीं पाते तो फोन पर ही बातचीत कर लेते हैं। इसलिए फोन इस्तेमाल करना उनके लिए जरूरी भी हो जाता है। इसलिए टेक्नोलॉजी को पसंद करने वाले प्रधानमंत्री मोदी के पास स्मार्टफोन, आईपैड और एक स्पेशल फोन है, जिनसे वे कई काम लेते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी आईफोन का इस्तेमाल करते

प्रधानमंत्री मोदी आईफोन का इस्तेमाल करते4 / 6

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी पर्सनल लाइफ में iPhone इस्तेमाल करते हैं। अकसर प्रधानमंत्री मोदी को एप्पल के आईफोन और आईपैड के साथ देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे iPhone के एन्क्रिप्टेड वर्जन का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री आमतौर पर खुद बहुत ज्यादा फोन नहीं चलाते हैं, लेकिन उनके स्टाफ और प्रिंसिपल सेक्रेटरी उनके फोन को हैंडल करते है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी एक सीक्रेट फोन भी यूज करते

प्रधानमंत्री मोदी एक सीक्रेट फोन भी यूज करते5 / 6

रिपोर्ट्स की मानें तो PM मोदी सुरक्षा के मद्देनजर RAX Phone (Restricted Area Exchange) का इस्तेमाल भी करते हैं। जी हां, यह भारत सरकार के C-DOT यानी सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स के द्वारा बनाया गया मिलिट्री-ग्रेड एन्क्रिप्शन वाला फोन है। यह फोन आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है, बल्कि इसे प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और संवदेनशील लोगों के लिए बनाया गया है।

हाई सिक्योरिटी वाले फीचर के साथ RAX फोन

हाई सिक्योरिटी वाले फीचर के साथ RAX फोन6 / 6

बता दें कि C-DOT के द्वारा बनाए गए RAX फोन में सिक्योरिटी के लिहाज से 3 लेयर होती हैं, जो हैकिंग और साइबर अटैक से बचाती हैं। यह फोन खास फ्रीक्वेंसी बैंड पर काम करता है। गोपनीय और सरकारी बातचीत करने के लिए ही इस फोन इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन