भारत का कौन-सा राज्य है एक्सप्रेसवे का 'किंग'? जानिए क्यों है नंबर-1
भारत में तेजी से विकसित हो रहे एक्सप्रेसवे नेटवर्क के बीच एक दिलचस्प सवाल उठता है कि कौन से राज्य में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे हैं और जहां देश का सबसे चौड़ा एक्सप्रेसवे भी मौजूद है?

कौन सा राज्य है नंबर-1?
2 / 7उत्तर प्रदेश आज भारत में एक्सप्रेसवे नेटवर्क के मामले में सबसे आगे है. यहां बड़ी संख्या में एक्सप्रेसवे बन चुके हैं और कई निर्माणाधीन भी हैं. ये राज्य सड़क कनेक्टिविटी के मामले में एक मॉडल के रूप में उभर रहा है, जहां हाई-स्पीड यात्रा अब आम होती जा रही है. अकेले यूपी में 15 एक्सप्रेसवे मौजूद हैं.
क्यों आगे है उत्तर प्रदेश?
3 / 7उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति और बड़ी आबादी को देखते हुए यहां बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरत हमेशा रही है. सरकार ने इस दिशा में तेजी से काम किया और आधुनिक एक्सप्रेसवे बनाए. इन एक्सप्रेसवे ने बड़े शहरों के बीच दूरी कम कर दी है और यात्रा का समय काफी घटा दिया है. साथ ही, गांवों और छोटे शहरों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिली है.
प्रमुख एक्सप्रेसवे नेटवर्क
4 / 7सबसे चौड़ा एक्सप्रेसवे
5 / 7भारत का सबसे चौड़ा एक्सप्रेसवे Delhi Meerut Expressway है, जो उत्तर प्रदेश में मौजूद है. इसमें करीब 14 लेन तक की चौड़ाई है, जो इसे देश का सबसे बड़ा और आधुनिक एक्सप्रेसवे बनाती है. ये एक्सप्रेसवे न सिर्फ ट्रैफिक को कम करता है बल्कि यात्रा को बेहद तेज और सुविधाजनक भी बनाता है.
विकास को मिली रफ्तार
6 / 7इन एक्सप्रेसवे के बनने से उत्तर प्रदेश में आर्थिक मुनाफे को काफी बढ़ावा मिला है. उद्योग, व्यापार और पर्यटन को नई स्पीड मिली है. बेहतर सड़कों की वजह से माल ढुलाई आसान हुई है और निवेशकों के लिए भी ये राज्य आकर्षक बन गया है.
आने वाले बड़े प्रोजेक्ट
7 / 7उत्तर प्रदेश में अभी भी कई बड़े एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. इनमें सबसे प्रमुख है Ganga Expressway, जो बनने के बाद राज्य के पूर्व और पश्चिम हिस्सों को और बेहतर तरीके से जोड़ेगा. ये प्रोजेक्ट देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक होगा. (All Photos Credit: Social Media)
.png)