मौत का वो एक सेकंड! अगर धरती घूमना बंद कर दे, तो क्या इंसान बच पाएंगे? मंजर सोच कांप जाएगी रूह!

हम जिस धरती पर रहते हैं, वह खामोशी से अपनी धुरी पर 1670 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से घूम रही है. हमें इस गति का अहसास नहीं होता, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर यह रफ्तार सिर्फ एक सेकंड के लिए थम जाए, तो क्या होगा? यह सुनने में महज एक सेकंड लगता है, लेकिन इसके परिणाम इतने भीषण होंगे कि पूरी सभ्यता एक पल में मलबे के ढेर में बदल सकती है. ऊंची इमारतें, समंदर का पानी और यहां तक कि हम इंसान भी किसी अनियंत्रित बुलेट की तरह हवा में तैरने लगेंगे.

Earth Rotation front
1 / 7

Advertisment

भयानक झटका

भयानक झटका2 / 7

जैसे तेज चलती कार में अचानक ब्रेक लगने पर आप विंडशील्ड से जा टकराते हैं, वैसे ही पृथ्वी के रुकते ही सतह पर मौजूद हर चीज 1670 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे पीछे होगी. इसकी वजह से से एक भयंकर झटका लग सकता है. (AI Image)

विज्ञापन

ढह जाएंगी इमारतें

ढह जाएंगी इमारतें3 / 7

कंक्रीट के जंगल एक पल में ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएंगे. जमीन से मजबूती से न जुड़ी हर वस्तु, पेड़ और मकान इस भीषण जड़त्व के कारण तबाह हो जाएंगे.

महासागरों का तांडव

महासागरों का तांडव4 / 7

पृथ्वी तो रुक जाएगी, लेकिन समुद्र का विशाल पानी अपनी गति बनाए रखेगा. इससे ऐसी विनाशकारी सुनामी आएगी जो महाद्वीपों के अंदरूनी हिस्सों तक को जलमग्न कर देगी. हर जगह पानी ही पानी होगा.

विज्ञापन

फट जाएगी जमीन

फट जाएगी जमीन5 / 7

अचानक आए इस झटके से टेक्टोनिक प्लेट्स में भारी उथल-पुथल होगी. धरती पर बड़ी दरारें पड़ सकती हैं और सोए हुए ज्वालामुखी सक्रिय होकर आग उगलने लगेंगे.

वायुमंडल में तूफान

वायुमंडल में तूफान6 / 7

सिर्फ जमीन और पानी ही नहीं, हमारा वायुमंडल भी अपनी गति नहीं छोड़ेगा. इससे पूरी दुनिया में परमाणु विस्फोट जैसी ताकत वाले सुपर-तूफान चलेंगे, जो सब कुछ उड़ा ले जाएंगे.

विज्ञापन

संचार ठप

संचार ठप7 / 7

पृथ्वी की घड़ी और सैटेलाइट सिस्टम पूरी तरह चरमरा जाएंगे. GPS और संचार व्यवस्था ठप होने से बचा-कुचा आधुनिक जीवन भी अंधकार में डूब जाएगा.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन