Windfall Tax: क्या होता है पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला विंडफॉल टैक्स? देश के आम आदमी पर इसका कैसे पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर 3 प्रतिशत विंडफॉल टैक्स लगाकर तेल कंपनियों को तगड़ा झटका दिया है। वहीं आम लोगों को राहत दी है, क्योकि इससे पेट्रोल के खुदरा दामों में इजाफा नहीं होगा। केंद्र सरकार ने एक रणनीति के तहत तेल कंपनियों से मुनाफे का हिस्सा वसूलने के लिए टैक्स लगाया है। आइए जानते हैं कि आखिर यह टैक्स क्या होता है, क्यों लगाया जाता है और कंपनियों को कौन-सा मुनाफा होता है, जिसमें सरकार को भी हिस्सा चाहिए?

Windfall Tax
1 / 5

विंडफॉल टैक्स एक प्रकार का अप्रत्याशित लाभ कर होता है, जो सरकार के द्वारा किसी कंपनी या इंडस्ट्री पर तब लगाया जाता है, जब किसी तरह के युद्ध या संकट में कंपनी को मुनाफा हो रहा होता है। इस मुनाफे का हिस्सा वसूलने के लिए सरकार विंडफॉल टैक्स लगाती है।

विज्ञापन

विंडफॉल टैक्स लगाने का मकसद

विंडफॉल टैक्स लगाने का मकसद2 / 5

केंद्र सरकार का विंडफॉल टैक्स लगाने का दूसरा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कंपनियां वैश्विक संकट का फायदा उठाकर मुनाफा न कमाएं। क्योंकि युद्ध के कारण कुछ चीजें महंगी हो जाती हैं, जिससे कंपनियों को फायदा होता है, इसी फायदे में सरकार को हिस्सा चाहिए। यह भी पढ़ें: Petrol- Diesel Crisis: पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, 25% तक कम होगा खर्च

विज्ञापन

सरकार ने क्यों लगाया विंडफॉल टैक्स?

सरकार ने क्यों लगाया विंडफॉल टैक्स?3 / 5

दरअसल मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ गए। इससे देश की तेल कंपनियों को रातों-रात भारी मुनाफा हुआ। इसलिए युद्ध के समय कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आने और वैश्विक परिस्थितियां बदलने से सरकार को विंडफॉल टैक्स लगाना पड़ा।

विंडफॉल टैक्स की कमाई का फायदा

विंडफॉल टैक्स की कमाई का फायदा4 / 5

केंद्र सरकार विंडफॉल टैक्स से होने वाली इनकम का इस्तेमाल देश में जन-कल्याण के कार्यों में करती है। लोगों को आर्थिक राहत देने और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने में करती है। कंपनियों के मुनाफे को जनता में फिर से बांटने के लिए विंडफॉल टैक्स बेहद प्रभावी टूल है। यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: दुनिया के किस देश में है सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल? जानें पाकिस्तान और चीन में क्या है रेट

विज्ञापन

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल रेट बढ़ाए

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल रेट बढ़ाए5 / 5

बता दें कि बीते दिन 15 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ाकर देशवासियों को झटका दिया। दोनों का रेट 3 रुपये से ज्यादा बढ़ाया गया और अप्रैल 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करने की अपील की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन