Petrol- Diesel Crisis: पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, 25% तक कम होगा खर्च

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की है. सही ड्राइविंग आदतें अपनाकर और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर लोग फ्यूल की खपत 25% तक कम कर सकते हैं और महीनेभर में हजारों रुपये बचा सकते हैं.

PM Modi’s Fuel Saving Appeal
1 / 7
Credit: AI

विज्ञापन

तेज रफ्तार से बचें

तेज रफ्तार से बचें2 / 7

बार-बार तेज एक्सीलरेशन और अचानक ब्रेक लगाने से फ्यूल ज्यादा खर्च होता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्मूद ड्राइविंग करने से माइलेज बेहतर होता है और इंजन पर भी कम दबाव पड़ता है.

विज्ञापन

टायर में एयर प्रेशर सही रखें

टायर में एयर प्रेशर सही रखें3 / 7

अगर गाड़ी के टायरों में हवा कम हो तो इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे पेट्रोल और डीजल की खपत बढ़ जाती है. नियमित रूप से टायर प्रेशर चेक करना जरूरी है.

बेवजह इंजन ऑन ना रखें

बेवजह इंजन ऑन ना रखें4 / 7

ट्रैफिक सिग्नल या लंबे इंतजार के दौरान इंजन बंद कर देने से काफी फ्यूल बचाया जा सकता है. कुछ मिनट तक खाली इंजन चालू रखना भी ईंधन की बर्बादी माना जाता है. साथ ही गाड़ी की नियमित सर्विसिंग कराने से इंजन बेहतर तरीके से काम करता है. साफ एयर फिल्टर और सही इंजन ऑयल माइलेज बढ़ाने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

सही गियर में चलाएं वाहन

सही गियर में चलाएं वाहन5 / 7

बहुत लो या बहुत हाई गियर में गाड़ी चलाने से फ्यूल ज्यादा खर्च होता है. सड़क और स्पीड के हिसाब से सही गियर इस्तेमाल करना जरूरी है. साथ ही, कार में बेवजह भारी सामान रखने से इंजन पर दबाव बढ़ता है और माइलेज कम हो जाता है. इसलिए जरूरत का सामान ही साथ रखें.

कम दूरी के लिए पैदल या साइकिल

कम दूरी के लिए पैदल या साइकिल6 / 7

छोटी दूरी तय करने के लिए पैदल चलना या साइकिल का इस्तेमाल करना ना सिर्फ ईंधन बचाता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. साथ ही, ऑफिस या रोजमर्रा की यात्रा में कार पूलिंग अपनाने से सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होती है और ईंधन की बड़ी बचत होती है.

विज्ञापन

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल7 / 7

बस, मेट्रो और ट्रेन जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने से पेट्रोल-डीजल की खपत कम होती है. इससे ट्रैफिक और प्रदूषण भी कम होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन