Blue Aadhar Card: क्या है और कौन बनवा सकता है ये आधार कार्ड? कैसे करें आवेदन, 7 पॉइंट में जानें

भारत में हर नागरिक के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है, जिसमें 12 अंकों का डिजिट कोड उस इंसान की पहचान होती है, जिसके नाम का आधार कार्ड है. पैदा होते ही बच्चों का आधार कार्ड बनाया जाता है, लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि भारत में 5 साल तक के बच्चे का ब्लू आधार कार्ड बनता है.

Blue Aadhar Card
1 / 6

Advertisment

2 / 6

ब्लू आधार कार्ड नीले रंग का होता है, लेकिन ब्लू और सफेद कार्ड में सबसे बड़ा अंतर उम्र का होता है, यानी नीला आधार कार्ड सिर्फ 5 साल तक के बच्चों को बनता है और 5 साल की उम्र होते ही कार्ड अवैध हो जाता है. फिर इसे अपडेट करना अनिवार्य होता है. वहीं यह कार्ड मां-बाप के कार्ड से लिंक होता है.

विज्ञापन

3 / 6

ब्लू आधार कार्ड बनवाने के लिए आंखों की स्कैनिंग और फिंगरप्रिंट नहीं लिए जाते, क्योंकि 5 साल से कम उम्र के बच्चों का शरीर, बनावट और निशान आदि बदलते रहते हैं, इसलिए यह कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ फोटो की जरूरत होती है, वहीं 5 साल के बाद या 15 साल के बाद बायोमीट्रिक अपडेशन करा सकते हैं.

4 / 6

ब्लू आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण चाहिए. जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है तो हॉस्पिटल की डिस्चार्ज स्लिप चलेगी. लिंक करने के लिए मां-बाप का आधार कार्ड अनिवार्य है. बच्चा स्कूल जाता है तो वहां का ID कार्ड भी चलेगा. अगर बच्चा नवजात है तो UIDAI के अधिकारी कार्ड बनाने के लिए घर तक आ सकते हैं.

विज्ञापन

5 / 6

ब्लू आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चे को साथ लेकर आधार सेंटर पर जाएं और फॉर्म भरें. फॉर्म भरने के बाद बच्चे की फोटो क्लिक की जाएगी और वेरिफिकेशन प्रोसेस शुरू होगा. वेरिफिकेशन होने के बाद 2 महीने के भीतर कार्ड जारी हो जाएगा, जो पोस्ट से घर आ जाएगा. डिजिटल कॉपी UIDAI की आधिकारिक साइट से ले सकते हैं.

6 / 6

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की वेबसाइट पर लॉगइन करें. सर्विस रिक्वेस्ट ऑप्शन पर क्लिक करके IPPB कस्टमर पर क्लिक करें और यहां चाइल्ड आधार एनरोलमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें. मांगी गई जानकारियां भरकर सबमिट करें और फिर 10 दिन के अंदर अधिकारी कार्ड बनाने के लिए घर आ जाएंगे.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन