मेलोनी को PM मोदी का Melody गिफ्ट, इंटरनेट पर वायरल हुईं तस्वीरें, दोनों में दिखी शानदार बॉडिंग और केमिस्ट्री
प्रधानमंत्री मोदी आज इटली में हैं और वहां उनकी प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ केमिस्ट्री काफी सुर्खियों में है। दोनों के नए वीडियो ने तो इंटरनेट को हिलाकर रख दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी उपहार में दीं, जिससे सोशल मीडिया पर #Melodi ट्रेंड वायरल हो गया।

प्रधानमंत्री मोदी एक दिन की आधिकारिक यात्रा पर बीती रात इटली पहुंचे। वे इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के निमंत्रण पर इटली गए हैं और यह उनकी इटली की पहली आधिकारिक यात्रा है, जबकि साल 2023 के बाद से अब तक दोनों अलग-अलग जगहों पर 7 बार मिल चुके हैं और यह उनकी 8वीं मुलाकात है।
मेलोनी को टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया
2 / 9इटली पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी से उनकी दोस्त प्रधानमंत्री मेलोनी ने मुलाकात दी। दोनों ने रात को रोम का मशहूर कोलेजियम देखा और साथ में डिनर भी किया। दोनों की कई तस्वीरें और सेल्फी वायरल हुई। अब एक खुशनुमा पल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया गया है। यह भी देखें: मेलोनी संग मोदी की खूबसूरत सेल्फी वायरल, प्रधानमंत्री का इटली में पहली आधिकारिक दौरा, जानें क्या हैं इसके मायने?
मेलोनी ने गर्मजोशी ये किया स्वागत
3 / 9प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली पहुंचते ही प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के बाद सामने आई तस्वीरों में दोनों नेताओं के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखी। दोनों रोम का मशहूर कॉलेजियम देखने के लिए गए।
मेलोनी ने अपलोड की तस्वीरें
4 / 9रोम के ऐतिहासिक कॉलीजियम में प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात की पहली तस्वीरें सामने आईं तो इंटरनेट हिल गया। खुद इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने इन तस्वीरों को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया। यह भी पढ़ें: जॉर्जिया मेलोनी को PM मोदी का ‘गिफ्ट’, लिखा ऑटोबायोग्राफी का फॉरवर्ड, इटली की प्रधानमंत्री ने जताया आभार
मेलोनी और मोदी की सेल्फी हुई वायरल
5 / 9प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट करके प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि रोम में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से डिनर पर मिलने का मौका मिला। हमने रोम के मशहूर कॉलेजियम का भी दौरा किया। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।
भारत ओर इटली के मजबूत संबंध
6 / 9बता दें कि पिछले कुछ सालों में दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ाया है। आज हुई मुलाकात को भी भारत-यूरोप संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। भारत और इटली के संबंध तो पहले से काफी मजबूत हैं।
इंडिया-मिडिल ईस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रमुख मुद्दा
7 / 9प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी की डिनर पर बातचीत में IMEC यानी इंडिया-मिडिल ईस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रमुख मुद्दा रहा। यह कॉरिडोर भारत, मध्य पूर्व और यूरोप को जोड़ने वाला बड़ा आर्थिक और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट माना जाता है। दोनों देश इसे जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं। यह भी पढ़ें: नाइट क्लब की बार टेंडर से इटली की प्रधानमंत्री का सफर, जानें कौन हैं Giorgia Meloni?’
मोदी-मेलोनी की तस्वीरों में कॉलेजियम
8 / 9प्राचीन रोमन साम्राज्य की पहचान कॉलेजियम का बैकग्राउंड दोनों नेताओं की तस्वीरों में काफी चर्चा में रहा। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मुलाकात को डिप्लोमैटिक फ्रेंडशिप और पावर सेल्फी करार दिया। अब से पहले भी दोनों नेताओं की केमिस्ट्री कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सुर्खियों में रह चुकी है।
पहले भी वायरल हुईं फोटो-वीडियो
9 / 9प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री मेलोनी की तस्वीरें और वीडियो पहले भी वायरल होती रही हैं। दोनों का एक वीडिया मेलोडी टीम की तरफ से वायरल किया गया था। जी-7 समिट से भी दोनों की सेल्फी सामने आई थी।



















