मेलोनी संग मोदी की खूबसूरत सेल्फी वायरल, प्रधानमंत्री का इटली में पहली आधिकारिक दौरा, जानें क्या हैं इसके मायने?

Meloni Modi Selfie Viral: भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि रोम से दोनों की एक सेल्फी आई है, जो खूब वायरल हो रही है। बता दें कि दोनों राष्ट्राध्यक्ष अच्छे दोस्त हैं और भारत-इटली के संबंध भी पिछले कुछ साल में काफी मजबूत हुए हैं।

Giorgia Meloni PM Modi Selfie

दोनों राष्ट्राध्यक्ष सेल्फी वीडियो बनाकर की चर्चा में आए थे।

प्रधानमंत्री मोदी UAE, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे के बाद इटली पहुंच गए हैं। यहां रोम में उनका शानदार स्वागत किया गया औ यहां से उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है। रोम में उनकी मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से हुई, जो उनकी बहुत अच्छी दोस्त भी हैं। दोनों की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले भी दोनों सेल्फी वीडियो बनाकर चर्चा में आए थे। एक बार फिर दोनों का सेल्फी वाला अंदाज दिखा, जो खूब पसंद किया गया है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मेलोनी ने अपलोड की सेल्फी

बता दें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए एक सेल्फी क्लिक की। इस सेल्फी को उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया। साथ में एक कैप्शन भी दिया कि रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त! यही फोटो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी इटली के पहले आधिकारिक दौरे पर हैं और वे प्रधानमंत्री मेलोनी के निमंत्रण पर इटली पहुंचे हैं और आज रात तक यहीं से वे भारत लौट जाएंगे।

विज्ञापन

पहले भी वायरल हुईं सेल्फी और वीडियो

बता दें कि अब से पहले साल 2023 में दुबई में हुए COP28 शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी-मेलोनी की एक सेल्फी वायरल हुई थी। Good friends at COP28 वाली सेल्फी वायरल की गई थी। इसके बाद साल 2024 में इटली के अपुलिया में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान ‘मेलोडी टीम की तरफ से हैलो’ वाले वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब इटली पहुंचने पर फिर से मोदी-मेलोनी की सेल्फी सामने आई है, जो भारतीय प्रधानमंत्री का शानदान स्वागत करते हुए क्लिक की गई।

दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा होगी

बता दें कि एक दिवसीय दौरे पर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और इटली प्रधानमंत्री मेलोनी के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक और वैश्विक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरे से यूरोप में भारत की रणनीतिक मौजूदगी मजबूत हो सकती है। इटली के साथ भारत की आर्थिक साझेदारी को नई गति मिलने की उम्मीद है। भारत-इटली के संबंध और मजबूत हो सकते हैं। भारत और इटली के बीच कई समझौते भी हो सकते हैं, क्योंकि कई बिजनेसमैन उनके साथ दौरे पर गए हैं।

विज्ञापन

2023 के बाद 8वीं बार मिले दोनों दिग्गज

प्रधानमंत्री मोदी आज इटली में दोनों देशों के दिग्गज उद्योगपतियों (CEOs) से संवाद करेंगे। वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय का दौरा भी करेंगे। साल 2023 के बाद से अब तक दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की 8वीं बार मुलाकात हुई है, जो भारत और इटली मजबूत होते रिश्तों की प्रतीक है। मार्च 2023 में मेलोनी की भारत यात्रा और फिर जी-20 शिखर सम्मेलन में इस दोस्ती की मजबूत नींव रखी गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ