Passport Visa New Update: पासपोर्ट धारकों के लिए बड़ी खबर, इस देश ने लॉन्च किया ई-वीजा, कैसे करें आवेदन?
E-Visa Launch: भारत में ई-वीजा लॉन्च हो चुका है और अब अफगानिस्तान ने भी ई-वीजा लॉन्च कर दिया है। भारत की ओर से अफगान यात्रियों को ई-वीजा दिया जाता है, लेकिन अफगानिस्तान का ई-वीजा अभी भारतीयों के लिए नहीं है।

ई-वीजा की वैलिडिटी और फीस
2 / 5बता दें कि अफगानिस्तान का ई-वीजा ऑनलाइन अप्लाई किया जाएगा, जिसके लिए पासपोर्ट और फोटो की जरूरी पड़ेगी। वहीं ई-वीजा 30 दिन के लिए वैलिड हो सकता है। वहीं ई-वीजा के लिए 30 से 100 अमेरिकी डॉलर देने पड़ेंगे।
ई-वीजा के लिए अप्लाई कौन कर सकता?
3 / 5अफगानिस्तान का ई-वीजा केवल चुनिंदा देशों के पासपोर्ट धारकों के लिए है। वहीं वीजा के लिए पात्रता का निर्धारण राष्ट्रीयता के आधार पर किया जाएगा, न कि यात्रा के उद्देश्य के आधार पर होगा। योग्य आवेदक ऑफिशियल पोर्टल पर अप्लाई करके ई-वीजा ले सकते हैं।
ई-वीजा भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए नहीं
4 / 5अफगानिस्तान का ई-वीजा अभी भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए नहीं है। उन्हें मौजूदा वीजा आवेदन प्रक्रिया का ही पालन करना होगा। उन्हें दूतावास जाकर ही वीजा के लिए आवेदन देना होगा। भारतीयों के लिए ई-वीजा पर भविष्य में फैसला लिया जा सकता है।
अफगानिस्तान में बढ़ रहा पर्यटकों का आंकड़ा
5 / 5बता दें कि बेशक अफगानिस्तान भौगोलिक रूप से जटिल देश है, लेकिन अफगानिस्तान की सरकार टूरिज्म सेक्टर को बूस्ट करने के लिए प्रयासरत है। अफगानिस्तान में साल 2024 में 9000 और साल 2025 में 7000 इंटरनेशनल टूरिस्ट घूमने के लिए आए थे।
.png)