Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा को लेकर नया खुलासा, पति समर्थ सिंह ने सुनाई बेंगलुरु ट्रिप विवाद की कहानी
ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार हो गया है। वहीं उसकी मौत से जुड़े केस में आए दिन नए खुलासे भी हो रहे हैं। पुलिस पूछताछ में अब उसके पति समर्थ सिंह ने एक और खुलासा हुआ है, जिसमें उनके बीच बेंगलुरु ट्रिप को लेकर हुए विवाद की कहानी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, समर्थ सिंह ने बताया कि वह और ट्विशा 24 अप्रैल को बेंगलुरु जाने वाले थे, टिकट भी बुक हो चुका था। ट्विशा साथ चलने के लिए तैयार थी, लेकिन अचानक उसने साथ जाने से मना कर दिया। मना करने पर उनके बीच विवाद हुआ।
भाई के पास अजमेर जाना चाहती थी ट्विशा
2 / 5समर्थ सिंह ने बताया है कि ट्विशा अपने भाई हर्षित के पास अजमेर जाना चाहती थी। इसलिए भी दोनों के बीच विवाद हुआ। बावजूद इसके 24 अप्रैल को ट्विशा अजमेर चली गई और वह बेंगलुरु चला गया। अजमेर में ट्विशा सिर्फ एक दिन रुकी और वहां से दिल्ली चली गई। यह भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा को लेकर 2 नए खुलासे, पति समर्थ सिंह ने बताया क्या हुआ था मौत से पहले?
भोपाल से अजमेर से दिल्ली क्यों गई ट्विशा
3 / 5समर्थ सिंह ने बताया कि ट्विशा दिल्ली से 30 अप्रैल को वापस आई। बता दें कि यह कहानी जानने के बाद पुलिस भोपाल से अजमेर से दिल्ली से भोपाल की 6 दिन की यात्रा के दौरान की काल डिटेल्स को भी जांच का हिस्सा बनाएगी, ताकि मौत का सुराग मिले।
12 दिन बाद हुआ ट्विशा का अंतिम संस्कार
4 / 5बता दें कि ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई को हुई थी और 12 दिन बाद 24 मई को उसका अंतिम संस्कार भोपाल में भदभदा विश्राम घाट में किया गया। ट्विशा की चिता बड़े भाई हर्षित शर्मा ने मुखाग्नि थी। वहीं इन 12 दिन में 2 बार ट्विशा का पोस्टमार्टम हुआ, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। यह भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case: मौत से पहले सैलून में दिखीं थीं ट्विशा, छत की तस्वीर भी आई सामने
हाई कोर्ट के आदेश पर हुआ दूसरा पोस्टमार्टम
5 / 5बता दें कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर ट्विशा शर्मा का दूसरी बार पोस्टमार्टम हुआ। एम्स दिल्ली के एक्सपर्ट डॉक्टरों के 5 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया, जो करीब 3 घंटे चला। पोस्टमार्टम के बाद टीम ट्विशा की ससुराल गिरिबाला सिंह के घर भी जांच करने गई थी।