Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा को लेकर 2 नए खुलासे, पति समर्थ सिंह ने बताया क्या हुआ था मौत से पहले?

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के ट्विशा शर्मा केस में 2 नए खुलासे हुए हैं। मृतका ट्विशा को लेकर उसके पति समर्थ सिंह ने ही 2 नई जानकारियां दी है। समर्थ सिंह 7 दिन के पुलिस रिमांड पर है और इस दौरान पूछे गए सवालों के जवाब में उसने बताया कि ट्विषा की मौत से पहले उन दोनों के बीच क्या हुआ था?

Twisha Sharma Case
1 / 5

समर्थ सिंह ने बताया है कि मौत से पहले उसका ट्विशा के साथ अजमेर यात्रा को लेकर झगड़ा हुआ था। वहीं 17 अप्रैल के जब ट्विशा की प्रेग्नेंसी कंफर्म हुई थी तो उसके बाद ट्विशा का बर्ताव बिल्कुल बदल गया था। ट्विशा प्रेग्नेंसी को लेकर तनाव में थी। इस बारे में उसने चैट पर मां को भी बताया था। उसने अपनी मां को बताया था कि ससुराल के माहौल बेहद खराब है और वह उसे यहां से ल जाएं। उसने मां से गुजारिश की थी कि यहां मेरा दम घुट रहा है, प्लीज आकर ले जाएं।

विज्ञापन

ट्विशा शर्मा के भाई ने क्या बताया?

ट्विशा शर्मा के भाई ने क्या बताया?2 / 5

ट्विशा शर्मा के भाई और भारतीय सेना में मेजर हर्षित शर्मा ने बताया कि 12 मई की रात को ट्विशा ने करीब 10 बजे मां को फोन किया था और आपबीती सुनाई थी। अचानक उसने यह कहकर फोन काट दिया कि समर्थ कमरे में आ गया है। उसके बाद ट्विशा और समर्थ से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हुई। कई घंटे बाद ट्विषा की सास गिरिबाला सिंह का फोन आया और उन्होंने बताया कि ट्विशा सांस नहीं ले पा रही है, उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन

समर्थ सिंह का 7 दिन का रिमांड मिला

समर्थ सिंह का 7 दिन का रिमांड मिला3 / 5

बता दें कि ट्विशा की मौत के बाद समर्थ सिंह फरार हो गया। उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करके उसे सरेंडर करने का आदेश कोर्ट ने दिया। अचानक शुक्रवार को समर्थ सिंह ने जबलपुर आकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। पहले जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करना चाहा, लेकिन कोर्ट ने सरेंडर स्वीकार नहीं किया तो उसने जबलपुर पुलिस थाने में सरेंडर किया। भोपाल पुलिस ने आकर उसे गिरफ्तारक कर लिया और बीते दिन कोर्ट में पेश करके उसे 7 दिन के रिमांड पर लिया।

समर्थ की मां को मिली अग्रिम जमानत

समर्थ की मां को मिली अग्रिम जमानत4 / 5

समर्थ सिंह की मां गिरिबाला सिंह को गिरफ्तारी से पहले की जमानत मिल गई थी, लेकिन गिरिबाला पर पुलिस के नोटिसों को इग्नोर करने और अपनी बहू की मौत की जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगा। वहीं पुलिस और कोर्ट के सूत्रों के अनुसार, ट्विशा की मौत का न पति समर्थ सिंह को दुख है और न ही उसकी सास गिरिबाला सिंह को गम हो। दोनों पुलिस को जांच में सहयोग नहीं कर रहे और दोनों का बर्ताव ही उन्हें शक के दायरे में ला रहा है कि ट्विशा की मौत में उनका हाथ है।

विज्ञापन

12 मई की रात को ट्विशा की मौत

12 मई की रात को ट्विशा की मौत5 / 5

ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई 2026 की रात को हुई। सास गिरिबाला सिंह ने फोन करके उसकी मौत के बारे में मायके वालों को बताया। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने दामाद समर्थ सिंह, उसकी मां गिरिबाला सिंह और अन्य ससुरालियों पर 20 लाख के शेयर ट्रांसफर करने के दबाव बनाने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। वहीं ट्विशा के दोस्तों ने भी उसके आखिरी मैसेजेस का हवाला देते हुए शक जताया कि वह खुद को फंसा महसूस कर रही थी, उसके साथ कुछ हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन