राघव चड्ढा की AAP से बगावत पर क्या बोले संजय सिंह? संदीप पाठक को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें सांसद ने क्या-क्या कहा?

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने अप्रैल में पार्टी में हुई बगावत और टूट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में राघव चड्ढा, संदीप पाठक और बगावत को लेकर पूछे गए सवालों के खुलकर जवाब दिए। विस्ताव से चर्चा करते हुए बेबाकी से अपने विचार दिए।

sanjay singh
1 / 7

संजय सिंह से राघव चड्ढा की बगावत को लेकर सवाल पूछा गया कि अरविंद केजरीवाल के करीबी, राज्यसभा सांसद, सदन में उपनेता होने के बाद भी राघव बागी क्यों हो गए? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कुछ नहीं कहा। सीधे राघव का नाम लेकर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन

संदीप पाठक की बगावत पर हैरानी जताई

संदीप पाठक की बगावत पर हैरानी जताई2 / 7

संजय सिंह ने संदीप पाठक को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उनके बगावत करने को लेकर हैरानी जताई। वहीं अशोक मित्तल समेत अन्य बागी सांसद को डराने और दबाव डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें या पार्टी को अहसास तक नहीं था कि वे बगावत करने वाले हैं।

विज्ञापन

बगावत की भनक न लगने का दावा किया

बगावत की भनक न लगने का दावा किया3 / 7

संजय सिंह ने कहा कि संदीप पाठक बागी क्यों हुए और आदमी पार्टी क्यों छोड़ी? इसका जवाब तो संदीप ही दे सकते हैं। मुझे संदीप के जाने से अफसोस हुआ और काफी हैरानी भी हुई। अगर पता चल जाता तो शायद वे न जाते, लेकिन उनके पार्टी छोड़ने की भनक तक नहीं लगी। यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा का नया वीडियो देखें, AAP को दिखाए आक्रामक तेवर, कहा- ये तो ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है

भनक लगती तो रोकने की कोशिश करते

भनक लगती तो रोकने की कोशिश करते4 / 7

संदीप पाठक को रोकने की कोशिश को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि भनक लग जाती तो रोक लेते। किसी को जाने से रोकने की कोशिश तभी की जाती है, जब पता हो कि वह छोड़कर जा रहा है या जाने वाला है। ईमानदारी से कह रहा हूं, इसमें कोई राजनीतिक चालबाजी नहीं।

विज्ञापन

संदीप पाठक की अनदेखी को गलत बताया

संदीप पाठक की अनदेखी को गलत बताया5 / 7

संदीप पाठक को इग्नोर किया गया? इस सवाल के जवाब में सांसद संजय सिंह ने कहा कि नहीं ऐसा नहीं है। संदीप पाठक को AAP संगठन में, पंजाब, दिल्ली और राज्यसभा में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई थी। ऐसे में यह कहना गलत होगा कि उनका अनदेखी की जा रही थी।

अशोक मित्तल पर दबाव डालने का आरोप

अशोक मित्तल पर दबाव डालने का आरोप6 / 7

संजय सिंह ने कहा कि अशोक मित्तल के घर पर ईडी का छापा पड़ा था और 3 दिन तक कार्रवाई चलती रही। उनके बेटे को प्रताड़ित किया गया, डराया और धमकाया गया, दबाव तक बनाया गया। चिट्ठी सामने रखकर साइन करने को कहा गया कि यदि बेटे को बचाना है तो और साइन हो गए। यह भी पढ़ें: Raghav Chadha New Role: राघव चड्ढा को BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस कमेटी के बने चेयरमैन

विज्ञापन

आखिर सांस तक जॉइन नहीं करेंगे BJP

आखिर सांस तक जॉइन नहीं करेंगे BJP7 / 7

संजय सिंह ने कहा कि वे आखिरी सांस तक भी आम आदमी पार्टी नहीं छोड़ेंगे और भारतीय जनता पार्टी को जॉइन नहीं करेंगे। इस बार की गारंटी तो प्रधानमंत्री मोदी भी दे सकते हैं कि संजय सिंह AAP को नहीं छोड़ेगा और BJP को जॉइन नहीं करेगा। वह संजय को अच्छे से जानते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन