Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, 10 दिन में चौथी बार बढ़े रेट, जानें आज का भाव?

आज 25 मई की सुबह देशवासियों को फिर महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने फिर पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ा दिया है। 10 दिन में चौथी बार रेट बढ़े हैं, जिससे लोगों की जेब पर पड़ा आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

petrol diesel price hike
1 / 5

ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल पंपों को आधी रात को ही ईमेल कर दिया था कि पेट्रोल-डीजल का रेट फिर बढ़ाया गया है और 25 मई की सुबह 6 बजे से नया रेट वसूल जाए। पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। रेट में इस नई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल के रेट ने शतक लगा लिया है। वहीं डीजल का रेट 95 रुपये से ज्यादा हो गया है।

विज्ञापन

दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल का रेट

दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल का रेट2 / 5

दिल्ली में आज पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर की बजाय 102.12 रुपये में मिलेगा। डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर की बजाय 95.20 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। कोलकाता में आज से पेट्रोल का रेट 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं कोलकाता में डीजल का रेट आज से 99.82 रुपये, चेन्नई में 99.95 रुपये और मुंबई में 97.83 रुपये प्रति लीटर होगा। यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Purchase New Rule: अब इससे ज्‍यादा कीमत का नहीं भरवा सकते पेट्रोल और डीजल, जानें नया नियम

विज्ञापन

23 मई को कुछ पैसे बढ़ा था रेट

23 मई को कुछ पैसे बढ़ा था रेट3 / 5

पेट्रोल-डीजल का रेट 2 दिन पहले 23 मई दिन शनिवार को भी बढ़ा था। उस दिन पेट्रोल का रेट 91 पैसे बढ़ने के बाद 98.64 रुपये की बजाय 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गया था। वहीं डीजल का रेट 86 पैसे बढ़ने के बाद 91.58 रुपये की बजाय 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया था।

19 मई को इतना बढ़ा था रेट

19 मई को इतना बढ़ा था रेट4 / 5

23 मई से 5 दिन पहले 19 मई को भी पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ाया गया था। उस दिन 87 पैसे बढ़ने के बाद पेट्रोल का रेट दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये की बजाय 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गया था। वहीं डीजल 91 पैसे महंगा होने के बाद 90.67 रुपये की बजाय 91.58 रुपये प्रति लीटर मिलने लगा था। यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Latest Update: किस राज्य में होती है सबसे ज्यादा पेट्रोल डीजल की खपत; तेल खत्‍म हो जाए तो क्या है सरकार का प्लान B

विज्ञापन

15 मई को इतना बढ़ा था रेट

15 मई को इतना बढ़ा था रेट5 / 5

19 मई से पहले पहले रेट 15 मई को बढ़ाया गया था और वह भी अप्रैल 2022 के बाद पहली बार बढ़ा था। उस दिन पेट्रोल का रेट 3.14 रुपये बढ़ने के बाद 94.67 रुपये से 97.77 रुपये हो गया था। वहीं डीजल डीजल का रेट 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ने के बाद 87 रुपये से 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन