Pension New Rules: पेंशन के नियमों में बड़ा बदलाव, आयु प्रमाण के लिए बदला गया नियम
Pension Rules: केंद्र सरकार ने पेंशन का एक नियम बदल दिया है, जिसका कनेक्शन आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड से है। नया नियम लागू कर दिया गया है और लोगों को पुराने आवेदन पत्र कैंसिल करके नए आवेदन पत्र मांगे गए हैं।

पेंशन के लिए 10वीं की मार्कशीट चाहिए
2 / 5केंद्र सरकर ने समाज कल्याण विभाग को उन आवेदकों के फॉर्म लौटाने का आदेश दिया, जिन्होंने आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड को अटैच किया है। आवेदकों को फैमिली ID की कॉपी और 10वीं क्लास का सर्टिफिकेट बतौर आयु प्रमाण पत्र देना होगा।
आधार कार्ड को प्रूफ नहीं माना जाएगा
3 / 5उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार के नए नियम की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय समाज कल्याण विभाग का नोटिफिकेशन आया है। आयु प्रमाण के लिए अब आधार कार्ड को प्रूफ नहीं माना जाएगा।
फैमिली ID भी पेंशन के लिए आयु प्रमाण
4 / 5बता दें कि नए नियम के अनुसार अब पेंशन का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिन्होंने आयु प्रमाण के तौर पर 10वीं का सर्टिफिकेट दिया हुआ है। नए आवेदकों को भी 10वीं का सर्टिफिकेट या फैमिली ID की फोटो कॉपी आवेदन पत्र के साथ अटैच करके भेजनी होगी।
राशन कार्ड BPL कैटेगरी का होना चाहिए
5 / 5बता दें कि नेशनल ओल्ड ऐज पेंशन स्कीम का फायदा उठाने के लिए उम्र 60 साल या इससे ज्यादा होनी चाहिए। आवेदन का राशन कार्ड BPL कैटैगरी का बना होना चाहिए, यानी वह अपने जीवन का गुजर बसर गरीबी रेखा से नीचे (BPL) कर रहा हो।
.png)