New Passport Visa Rules: भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए नया वीजा, यह बड़ा देश दे रहा नौकरी करने का गोल्डन चांस
Work Visa New Rules: यूरोपीय देशों में नौकरी करने के इच्छुक भारतीयों के लिए सुनहरा मौका है। एक देश भारतीय कामगारों को वर्क वीजा दे रहा है, जिसे टेक और टैलेंट सेक्टर में काम करने के लिए विदेशियों की जरूरत है।

ग्रीस का टेक वीजा क्या है?
2 / 5बता दें कि टेक वीजा उन विदेशियों के लिए है, जो सरकारी रजिस्टर्ड टेक स्टार्टअप में काम करने के लिए ग्रीस आना चाहते हैं। टेक वीजा के जरिए उन्हें तुरंत जॉब मिलेगी, लेकिन वे नौकरी नहीं बदल जाएंगे, यानी सिर्फ एक कंपनी में ही जॉब कर पाएंगे और वह भी तब तक, जब तक वीजा एक्सपायर न हो जाए।
ग्रीस का टैलेंट वीजा क्या है?
3 / 5टैलेंट वीजा मास्टर्स कोर्स कर चुके विदेशियों केा मिलेगा और इसके जरिए विदेशी ग्रीस आकर नौकरी तलाश सकते हैं। विदेश इस वीजा पर ग्रीस आकर सिर्फ नौकरी तलाश सकते हैं। इससे सीधे नौकरी नहीं मिलेगी। अगर नौकरी मिल जाए तो विदेशी कामगार वर्क वीजा और रजिडेंस परमिट अप्लाई कर सकते हैं।
वीजा की वैलिडिटी क्या होगी?
4 / 5ग्रीस की सरकार ने स्पष्ट किया है कि टेक और टैलेंट वीजा की वैलिडिटी 12 महीने की होगी। अगर वीजा लेने के लिए विदेश कामगार सभी शर्तें पूरी करते हैं। उन्होंने नौकरी मिल जाती है तो वे यूरोपीयन यूनियप ब्लू कार्ड के लिए भी अप्लाई कर सकते है, जिसके नियमों में भी बदलाव कर दिया गया है।
वर्क वीजा विदेश में काम करने की परमिशन
5 / 5वर्क वीजा भारतीयों को विदेशों में वैध तरीके से नौकरी करने की अनुमति देता है। वर्क वीजा के लिए नियोक्ता (Employer) की तरफ से दिया गया जॉब ऑफर, वैध पासपोर्ट और वर्क एक्सपीरियंस की जरूरत होती है। वर्क वीजा के लिए मेडिकल टेस्ट, पुलिस क्लीयरेंस और वीजा इंटरव्यू कलीयर करना होगा।
.png)