New Aadhaar Card: आधार कार्ड से जुड़ा नया नियम, गूगल वॉलेट से बनाएं डिजिटल वर्जन, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

आधार कार्ड को अब जेब में रखने का झंझट खत्म हो जाएगा। क्योंकि गूगल आधार कार्ड से जुड़ी नई सर्विस देने जा रहा है। UIDAI और गूगल में आधार कार्ड को लेकर पार्टनरशिप हुई है, जो आधार कार्ड का डिजिटल वर्जन देशवासियों को उपलब्ध कराएगा। आइए डिजिटल वर्जन के बारे में जानते हैं...

New Aadhaar Card
1 / 5

Advertisment

आईडेंटिटी वेरिफिकेशन और आसान होगी

आईडेंटिटी वेरिफिकेशन और आसान होगी2 / 5

गूगल के अनुसार, आधार कार्ड के लिए नए फीचर के जरिए यूजर्स अपने स्मार्टफोन में अपने आधार कार्ड का सुरक्षित डिजिटल वर्जन बनाकर रख सकेंगे। इससे एक फायदा यह होगा कि आईडेंटिटी वेरिफिकेशन आसान हो जाएगी। वहीं दूसरा फायदा यह होगा कि यूजर को अपना आधार कार्ड जेब में नहीं रखना पड़ेगा।

विज्ञापन

फोन नंबर से लॉगइन होगा गूगल वॉलेट

फोन नंबर से लॉगइन होगा गूगल वॉलेट3 / 5

गूगल वॉलेट में आधार कार्ड 'वेरिफाइएबल क्रेडेंशियल' के तौर पर सेव होगा, जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। आधार कार्ड को वेरिफाई करने लायक क्रेडेंशियल बनाने के लिए, UIDAI अकाउंट से लिंक अपने मोबाइल नंबर को OTP के जरिए वेरिफाई करना होगा।

गूगल वॉलेट पर आधार ऐसे वेरिफाई करें

गूगल वॉलेट पर आधार ऐसे वेरिफाई करें4 / 5

एंड्रॉयड फोन पर गूगल वॉलेट ऐप का सबसे लेटेस्ट वर्जन गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। ऐप खोलें और मेन स्क्रीन पर + या Add to Wallet पर टैप करें। मैन्यू से आईडी पास या आधार्ड कार्ड जोड़ने का विकल्प चुनें। आधिकारिक UIDAI पोर्टल के जरिए आधार को वेरिफाई करने का ऑप्शन आएगा। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP डालना होगा।

विज्ञापन

डिजिटल आधार कार्ड अनलॉक प्रोसेस

डिजिटल आधार कार्ड अनलॉक प्रोसेस5 / 5

नया अपडेट UIDAI आधार ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो वहां आधार कार्ड को वेरिफाई करने लायक क्रेडेंशियल बना सकते हैं। Share ID विकल्प को यूज करके सीधे गूगल वॉलेट में स्टोर कर सकते हैं। ऑथेंटिकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद गूगल वॉलेट ऐप में एन्क्रिप्टेड फॉर्मेट में डिजिटल आधार कार्ड सेव होगा, जिसे डिवाइस का पासवर्ड डालकर, फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक जैसे बायोमेट्रिक अनलॉक का इस्तेमाल करके एक्सेस कर पाएंगे।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन