LPG यूजर्स ध्यान दें! अब तुरंत नहीं, 90 दिन बाद बदलेगा मोबाइल नंबर, जानिए क्या है नया अपडेट?
LPG New Update: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए नया नियम लागू किया गया है. अब गैस कनेक्शन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तुरंत नहीं बदले जाएंगे. पेट्रोलियम कंपनियों ने सुरक्षा और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत नंबर बदलने के लिए 90 दिन का इंतजार करना होगा. बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन और केवाईसी प्रोसेस भी अनिवार्य कर दी गई है.

क्यों लिया गया ये फैसला?
2 / 6गैस कनेक्शन में मोबाइल नंबर बदलकर फर्जी डिलीवरी और कालाबाजारी की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं. कई मामलों में उपभोक्ताओं की जानकारी के बिना नंबर बदल दिए गए थे. इसी को रोकने के लिए कंपनियों ने नियम सख्त किए हैं.
अब तुरंत नहीं होगा नंबर अपडेट
3 / 6पहले उपभोक्ता गैस एजेंसी या पोर्टल के जरिए तुरंत मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते थे. लेकिन अब ये प्रक्रिया बंद कर दी गई है. नया नंबर पूरी तरह एक्टिव होने में 90 दिन लगेंगे.
बायोमेट्रिक जांच होगी जरूरी
4 / 6मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए अब बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन और केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है. इससे ये सुनिश्चित किया जाएगा कि असली उपभोक्ता ही बदलाव करा रहा है.
उपभोक्ताओं को हो सकती है परेशानी
5 / 6नई व्यवस्था लागू होने के बाद कई उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. खासकर वे लोग जिन्हें तुरंत नंबर बदलने की जरूरत होती है, उन्हें अब लंबा इंतजार करना पड़ेगा.
गैस बुकिंग पर भी पड़ सकता है असर
6 / 6मोबाइल नंबर अपडेट में देरी होने से गैस बुकिंग और डिलीवरी मैसेज मिलने में समस्या आ सकती है. कई इलाकों में पहले से ही गैस सप्लाई और हेल्पलाइन सेवाओं को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं. (All Photos Credit: Social Media)
.png)