Hydrogen Train: मेट्रो और प्लेटफॉर्म टिकट से भी कम किराया, जानें भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सफर का खर्च

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी द्वारा हरी झंडी मिल गई है, जिसके बाद ये ट्रेन अब जींद-सोनीपत रेल सेक्शन पर दौड़ेगी और अपनी सेवा देगी. लेकिन क्या आप जानते हैं इस ट्रेन में सफर करने के लिए कितना किराया देना होगा?

India First Hydrogen Train Launch 2026
1 / 7

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई 2026 को भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है. यह ट्रेन हरियाणा के लोगों को सस्ती और आरामदायक सफर का अनुभव देना का काम करेगी. लेकिन सवाल उठता है कि स्वदेशी तकनीक से तैयार हुई इस ट्रेन का किराया कितना होगा? आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

किस रूट पर चलेगी ये नई ट्रेन

किस रूट पर चलेगी ये नई ट्रेन2 / 7

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के जींद जंक्शन से सोनीपत के बीच संचालित होगी. अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन उत्तर रेलवे के इस रूट के कई छोटे-बड़े स्टेशनों को जोड़ने का काम करेगी. इसका सबसे ज्यादा फायदा स्थानीय यात्रियों को होगा और साथ ही पर्यावरण को भी साफ रखने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

किन स्टेशनों पर रुकेगी यह खास ट्रेन

किन स्टेशनों पर रुकेगी यह खास ट्रेन3 / 7

रिपोर्ट के मुताबिक, हाइड्रोजन ट्रेन जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा हॉल्ट, भांभेवा, इसापुर खेड़ी हॉल्ट, बुटाना हॉल्ट, खांडराई हॉल्ट, राबरा हॉल्ट, लाठ, मोहाना, बरवासनी हॉल्ट और सोनीपत स्टेशन पर रुकेगी.

कितना होगा हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रा करना का किराया?

कितना होगा हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रा करना का किराया?4 / 7

हाइड्रोजन ट्रेन की सबसे खास बात इसका कम किराया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को दूरी के हिसाब से करीब ₹5 से ₹25 तक खर्च करने होंगे. उद्घाटन यात्रा में भी यात्रियों ने ₹5 का टिकट लेकर सफर किया.

विज्ञापन

कितनी रफ्तार में कितने कोच के साथ दौड़ेगी ट्रेन?

कितनी रफ्तार में कितने कोच के साथ दौड़ेगी ट्रेन?5 / 7

हाइड्रोजन ट्रेन को अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की मंजूरी मिली है. हालांकि, ट्रायल के दौरान 120 किमी/घंटा तक पहुंची थी. बता दें कि ट्रेन में कुल 10 कोच हैं, जिसमें करीब 2600 यात्रियों के बैठने और सफर करने की क्षमता है.

कैसे चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन?

कैसे चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन?6 / 7

इस ट्रेन को चलाने के लिए खास तकनीक का इस्तेमाल हुआ है. यह ट्रेन डीजल या ओवरहेड बिजली लाइन पर निर्भर नहीं है. बल्कि इसमें हाइड्रोजन फ्यूल सेल में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की प्रक्रिया से बिजली तैयार होती है. इस दौरान धुआं या हानिकारक गैस नहीं निकलती, बल्कि सिर्फ पानी की भाप और गर्मी बाहर आती है.

विज्ञापन

सुरक्षा के लिए आधुनिक सिस्टम भी मौजूद

सुरक्षा के लिए आधुनिक सिस्टम भी मौजूद7 / 7

हाइड्रोजन गैस के इस्तेमाल को देखते हुए ट्रेन में कई सुरक्षा फीचर्स भी लगाए गए हैं. इसमें हाइड्रोजन लीक डिटेक्टर, धुआं पहचानने वाले सेंसर, आग का पता लगाने वाले सिस्टम और ओवरहीटिंग मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इससे किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को सुरक्षा मिल सकेगी. (Image: Social Media) यह भी पढ़ें:- पीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, आखिर कैसे काम करता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन