Post Office New Scheme: पोस्ट ऑफिस की नई ’24 स्पीड पोस्ट’ स्कीम लॉन्च, 5 पॉइंट में फायदे और रिफंड रूल्स
24 Speed Post Scheme: देशवासियों के लिए पोस्ट ऑफिस में एक नई स्कीम लॉन्च होगी। इस नई स्कीम का कनेक्शन स्पीड पोस्ट पार्सल हैं, जिन्हें स्कीम के तहत सुरक्षित और तेजी से पहुंचाने और डिलीवर करने की योजना सरकार की है। आइए जानते हैं कि स्कीम के तहत लोगों को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?

24-48 घंटे के 2 विकल्प भी मिलेंगे
2 / 524 स्पीड पोस्ट स्कीम के तहत लोगों के जरूरी दस्तावेजों, सामान या पार्सल को सुरक्षित और तेजी से गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 24 घंटे और 48 घंटे के 2 विकल्प लोगों को मिलेंगे। विकल्प चुने जाने के बाद पार्सल को हवाई रास्ते से गंतव्य तक भेजा जाएगा और फास्ट डिलीवरी कराई जाएगी।
पहले 6 शहरों में शुरू होगीा स्कीम
3 / 5डाक विभाग की 24 स्पीड पोस्ट स्कीम शुरुआत में 6 शहरों में शुरू की जा रही है। इन 6 शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। इन 6 शहरों के दायरे में ही एक दूसरे को भेजने जाने वाले पार्सल 24 और 48 घंटे के अंदर स्पीड पोस्ट के रूप में हवाई मार्ग से पहुंचाए जाएंगे।
OTP बताने पर ही मिलेगा पार्सल
4 / 524 स्पीड पोस्ट स्कीम के तहत डिलीवरी किए जाने वाले पार्सल की सिक्योरिटी OTP बेस्ड रहेंगे। इसका मतलब यह है कि स्पीड पोस्ट का पार्सल भेजने वाले और रिसीव करने वाले के फोन नंबर से रजिस्टर्ड होगा। स्पीड पोस्ट रिसीव करने वाले के पास OTP आएगा, जिसे बताने पर ही पार्सल डिलीवरी किया जाएगा।
लेट डिलीवरी पर रिफंड मिलेगा
5 / 5स्कीम के तहत ग्राहक अपने पार्सल की पूरी जानकारी SMS अलर्ट के जरिए ले सकेंगे और ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम से ट्रैक कर सकेंगे। वहीं बड़ा पार्सल होने पर फ्री पिकअप, बाद में भुगतान करने की सुविधा (BNPL), API इंटीग्रेशन और सेंट्रलाइज्ड बिलिंग जैसे विकल्प मिलेंगे। अगर समय पर डिलीवरी नहीं हुई तो रिफंड भी मिलेगा।
.png)