FASTag New Update: फास्टैग की वैलिडिटी खत्म होने पर क्या करें, जानें कैसे-कहां रिन्यू कराएं एनुअल पास?
FASTag Annual Pass Renewal: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग के एनुअल पास की फीस बढ़ा दी है। अगर आपका एनुअल पास इनवैलिड हो गया है, यानी इसकी वैलिडिटी खत्म हो गई है तो उसे रिन्यू कराना होगा और रिन्यू कराने पर नई फीस देनी होगी। आइए जानते हैं कि पास रिन्यू कैसे और कहां होगा?

फास्टैग एनुअल पास कई नई फीस
2 / 5NHAI ने फास्टैग के एनुअल पास की फीस 75 रुपये बढ़ाई है और अब नई फीस 3075 रुपये हो गई है। अब से पहले यह फीस 3000 रुपये थी। लेकिन अब एक अप्रैल 2026 से नई फीस देनी होगी। नया बनवाना हो या रिन्यू करना हो, दोनों मामलों में नई फीस लगेगी।
कहां से मिलेगा फास्टैग एनुअल पास?
3 / 5हाईवे पर सफर करते समय टोल बैरियर पर टोल टैक्स की पेमेंट के लिए फास्टैग चाहिए। अगर आपको भी फास्टैग चाहिए तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप से खरीद सकते हैं।
कहां रिन्यू होगा फास्टैग एनुअल पास?
4 / 5बता दें कि फास्टैग के एनुअल पास की वैलिडिटी खत्म हो गई है या खत्म होने वाली है या एक अप्रैल तक खत्म हो जाएगी तो इसे रिन्यू कराना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट के साथ-साथ राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप से ही इसे रिन्यू कराया जा सकता है।
फास्टैग खरीदने और रिन्यू कराने की प्रक्रिया
5 / 5फास्टैग एनुअल पास खरीदने और रिन्यू करने का प्रोसेस एक ही होगा। पहले वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉग इन करें। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें। UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट करके प्रक्रिया पूरी करें। पेमेंट होते ही यह पास सीधे FASTag से लिंक हो जाता है और 24 घंटे के अंदर एक्टिव हो जाता है।
.png)