EPFO New Feature: पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ा फैसला, पुराने UAN की लिकिंग-ट्रैकिंग के लिए नया पोर्टल लॉन्च

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने देशभर के करोड़ों प्रोविडेंट फंड (PF) खाताधारकों के लिए नया फीचर लॉन्च किया है। यह फीचर एक डिजिटल पोर्टल है, जिसका नाम एक्सेस पोर्टल (E-PRAAPTI) रखा गया है। आइए इस पोर्टल के फायदे और काम करने का तरीका जानते हैं...

EPFO
1 / 6

भारत के PF खाताधारक अकसर एक कंपनी छोड़ दूसरी में चले जाते हैं तो उनके पुराने खाते इनएक्टिव हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें पुराने खातों को ट्रैक या लिंक करने की जानकारी नहीं होती। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए EPFO ने नया डिजिटल प्लेटफॉर्म E-PRAAPTI लॉन्च किया है।

विज्ञापन

पुराने खातों के लिए लॉन्च हुआ पोर्टल

पुराने खातों के लिए लॉन्च हुआ पोर्टल2 / 6

E-PRAAPTI पोर्टल पुराने, इनएक्टिव) या भूले हुए प्रोविडेंट फंड (PF) खातों को तलाशने, उन्हें ट्रैक करने और उन्हें यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से लिंक करके एक्टिव करने में मदद करेगा। इसके लिए PF खाताधारक अपना नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ आदि से प्रोफाइल अपडेट कर सकेंगे। यह भी पढ़ें: EPFO Scheme : बिना 1 रुपये दिए मिलेगा 7 लाख रुपए का इंश्‍योरेंस, नौकरीपेशा ध्यान दें

विज्ञापन

UAN या पुरानी ID भूले गए तो नो टेंशन

UAN या पुरानी ID भूले गए तो नो टेंशन3 / 6

बता दें कि अगर खाताधारक के पास पुरानी मेंबर आईडी नहीं है तो पोर्टल नाम, मोबाइल नंबर या पिछली नौकरी के रिकॉर्ड की मदद से खाते को सर्च कर देगा। UAN नंबर भूल गए तो इस पोर्टल पर आधार कार्ड नंबर, बायोमेट्रिक/OTP वेरिफिकेशन से पुराने पीएफ खातों को खोज सकते हैं।

कैसे काम करेगा नया ई-प्राप्ति पोर्टल?

कैसे काम करेगा नया ई-प्राप्ति पोर्टल?4 / 6

बता दें कि इस पोर्टल पर पुराना खाता तलाशने के बाद खाताधारक उसे आसानी ने अपने वर्तमान UAN से जोड़ सकते हैं। खाते में जमा पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं या निकाल सकते हैं। इस पोर्टल को EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ई-प्राप्ति (E-PRAAPTI) पर क्लिक करके यूज करें। यह भी पढ़ें: EPFO New Rules: UAN एक्टिवेशन का बदला नियम, आधार फेस ऑथेंटिकेशन से होगा अब, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

विज्ञापन

क्या है कर्मचारी भविष्य निधि संगठन?

क्या है कर्मचारी भविष्य निधि संगठन?5 / 6

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) दुनिया के सबसे बड़े सामाजिक सुरक्षा संगठनों में से एक है। यह भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत काम करने वाला संगठन है, जिसका मकसद सरकारी कर्मचारियों के भविष्य के लिए फंड, पेंशन और उनकी बीमा योजनाओं को मैनेज करना है।

EPFO के द्वारा संचालित मुख्य योजनाएं

EPFO के द्वारा संचालित मुख्य योजनाएं6 / 6

EPFO के द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए तीन स्कीमें संचालित की जाती हैं। EPF योजना 1952 के तहत रिटायरमेंट के समय या नौकरी छोड़ने पर एकमुश्त राशि और ब्याज दिया जाता है। EPS योजना 1995 (पेंशन) के तहत 58 वर्ष की उम्र के बाद कर्मचारियों और उनके परिवार को मासिक पेंशन दी जाती है। EDLI योजना 1976 (बीमा) के तहत नौकरी के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 7 लाख रुपये तक का जीवन बीमा दिया जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन