EPFO New Rules: UAN एक्टिवेशन का बदला नियम, आधार फेस ऑथेंटिकेशन से होगा अब, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने UAN जनरेट और एक्टिवेट करने का नियम बदल दिया है। अब PF अकाउंट नंबर का जनरेशन और एक्टिवेशन आधार फेस ऑथेंटिकेशन से ही होगा। UMANG ऐप के जरिए लोग नंबर जनरेट और एक्टिवेट कर सकेंगे।

EPFO New Rules
1 / 5

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नौकरीपेशा लोगों के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जनरेशन और एक्टिवेशन प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल बना दिया है। इसके लिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य किया है। इससे कर्मचारी घर बैठे खुद अपना UAN बना सकेंगे और उसे एक्टिवेट भी कर सकेंगे।

विज्ञापन

क्या है नए सिस्टम का मकसद?

क्या है नए सिस्टम का मकसद?2 / 5

यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जनरेशन और एक्टिवेशन के लिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य करने का मकसद फर्जीवाड़े को रोकना है। प्रोसेस को सेफ और आसान बनाना है। क्योंकि अब तक कर्मचारियों को UAN के लिए नियोक्ता (Employer) पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब वे इसे खुद जनरेट कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है यूनिवर्सल अकाउंट नंबर?

क्या है यूनिवर्सल अकाउंट नंबर?3 / 5

यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक 12 अंकों का यूनिक नंबर होता है, जो जिससे कर्मचारियों का प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट जुड़ा होता है। जब तक कर्मचारी सेवा में रहता है, यह नंबर एक्टिव रहता है। नौकरी छोड़ने या खत्म होने के बाद यह नंबर तब तक रहता है, जब तक कर्मचारी अपना सारा पैसा नहीं निकलवा लेता।

कैसे जनरेट-एक्टिवेट करें UAN?

कैसे जनरेट-एक्टिवेट करें UAN?4 / 5

UAN एक्टिवेशन या जनरेशन के लिए UMANG ऐप और Aadhaar Face RD ऐप डाउनलोड करें। UMANG ऐप में EPFO सेवा में UAN अलॉटमेंट एंड एक्टिवेशन ऑप्शन सेलेक्ट करें। अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें। OTP वेरिफिकेशन करें और फेस स्कैन करें। जैसे ही चेहरा वेरिफाई हो जाएगा, UAN जनरेट या एक्टिवेट हो जाएगा।

विज्ञापन

आधार फेस ऑथेंटिकेशन के फायदे

आधार फेस ऑथेंटिकेशन के फायदे5 / 5

UAN एक्टिवेशन या जनरेशन के लिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन करने से ऑफिस या नियोक्ता के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। KYC अपडेट, पासबुक डाउनलोड और क्लेम जैसी सेवाएं आसानी से मिल जाएंगी। वहीं केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती मिलेगी। EPFO की सेवाएं पारदर्शी और आसान होने से EPFO काम का थोड़ा कम होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन