EPFO Withdrawal New Update: ATM-UPI से कब निकाल सकेंगे PF अकाउंट का पैसा? श्रम मंत्रालय ने दिया नया और बड़ा अपडेट

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करीब 8 करोड़ प्रोविडेंट फंड (PF) खाता धारकों के लिए गुड न्यूज है। श्रम मंत्रालय की ओर से ATM और UPI के जरिए खाते से पैसा निकालने को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है। खाता धारकों को इसी महीने के आखिर में यह सुविधा मिल सकता है।

EPFO Money Withdrawal
1 / 6

लेबर मिनिस्ट्री की ओर से दिए गए अपडेट्स के मुताबिक, इसी महीने के आखिर तक प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा ATM और UPI के जरिए निकाले जाने की सुविधा शुरू हो सकती है। इस कदम से भारत भर में 8 करोड़ से ज्यादा EPFO सदस्यों को लाभ मिलने की उम्मीद है। ट्रायल जारी है, जो अब तक सफल रहा है। जल्दी ही इसे पूरा करके इस महीने के आखिर में सुविधा शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्लेम सेटलमेंट को आसान बनाना मकसद

क्लेम सेटलमेंट को आसान बनाना मकसद2 / 6

ATM और UPI के जरिए प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा निकालने की सुविधा का उद्देश्य क्लेम सेटलमेंट को सरल बनाना और बचत तक पहुंच को आसान बनाना है। 2.01 सर्वर शुरू होते ही स्कीम शुरू हो जाएगी। फिर UPI के जरिए PF अकाउंट से पैसे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जा सकेंगे। फिर पैसे को ATM कार्ड के जरिए निकालकर इस्तेमाल किया जा सकेगा और ATM कार्ड भी जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

ATM-UPI ने पैसे निकालने की कितनी लिमिट?

ATM-UPI ने पैसे निकालने की कितनी लिमिट?3 / 6

ATM या UPI के जरिए प्रोविडेंट फंड (PF) में टोटल बैलेंस का 50% हिस्सा ही निकाला जा सकता है। वहीं इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए PF खाता धारक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल और IFSC कोड से जुड़ा एक्टिव यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) होना चाहिए। अगर यह नहीं हुआ तो खाता धारक जरूरत के समय सुविधा का फायदा नहीं उठा पाएंगे। यह भी पढ़ें: EPF Interest 2026: खाते में कब क्रेडिट होगा 8.25% ब्याज? EPFO पासबुक में ऐसे चेक करें अपना बैलेंस; देखें पूरी गाइड

आधार-पैन और बैंक-मोबाइल लिंक जरूरी

आधार-पैन और बैंक-मोबाइल लिंक जरूरी4 / 6

ATM या UPI के जरिए प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा निकालने के लिए सबसे बड़ी शर्तें आधार कार्ड, बैंक अकाउंट और पैन कार्ड का एक दूसरे से और यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से लिंक होना अनिवार्य है। मोबाइल नंबर भी आधार कार्ड और बैंक खाते से लिंक होना चाहिए, क्योंकि नई सुविधा के जरिए पैसा निकलाने की पूरी प्रक्रिया OTP बेस्ड वेरिफिकेशन के बाद ही पूरी होगी।

विज्ञापन

EPFO पोर्टल या UMANG ऐप से होगी लिकिंग

EPFO पोर्टल या UMANG ऐप से होगी लिकिंग5 / 6

सुविधा शुरू होते ही EPFO पोर्टल या UMANG ऐप में एक नया ऑप्शन दिखाई देगा। Link PF with UPI या F Withdrawal via UPI हो सकता है। इस दोनों में से किसी एक पर क्लिक करने के बाद अपनी UPI ID दर्ज करनी होगी। फिर संबंधित UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM पर नोटिफिकेशन आएगा, जहां से PF अकाउंट को UPI से जोड़ने की अनुमति देनी होगी। यह भी पढ़ें: EPFO Alert: अब बिना OTP के चुटकियों में एक्टिव होगा UAN! चेहरा दिखाते ही खुल जाएगा पीएफ खाता, जानें UMANG ऐप का नया नियम

कब निकलेगा प्रोविडेंट फंड का पूरा पैसा?

कब निकलेगा प्रोविडेंट फंड का पूरा पैसा?6 / 6

EPFO के नियमों के 55 या 58 साल की उम्र में रिटायर होने पर पूरा प्रोविडेंट फंड (PF) अमाउंट निकाल सकते हैं। विकलांगता, छंटनी, सेल्‍फ रिटायरमेंट, विदेश में स्थायी ट्रांसफर, रिटायरमेंट फंड सेफ्टी जैसे मामलों में भी प्रोविडेंट फंड (PF) का पूरा पैसा निकाल सकते हैं। वहीं पेंशन का पैसा चाहें तो हर महीने ले सकते हैं। वहीं कुछ मामलों में पेंशन का पूरा पैसा भी निकला सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन