कैसे तैयार हो रही ईद की सेवइयां? देखें - ईद की मिठास के साथ कैसे गुलजार हुए बाजार
रमजान के महीने की इबादत के बाद अब देशभर में 'मीठी ईद' यानी ईद-उल-फितर के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं. बाजारों में हर तरफ रौनक बिखरी हुई है, जहां कहीं नए लिबास की खरीदारी हो रही है, तो कहीं मेवों की खुशबू माहौल को खुशनुमा बना रही है. इस त्योहार की सबसे खास पहचान 'सेवइयां' हैं, जिन्हें तैयार करने में कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं.

सेवइयां बनाता वर्कर
2 / 11लखनऊ में ईद-उल-फितर त्योहार से पहले एक फैक्ट्री में सेवइयां बनाते हुए एक वर्कर.
हाथों से बनती बारीक सेवइयां
3 / 11कारीगर दिन-रात मेहनत करके मैदे से बारीक सेवइयां तैयार कर रहे हैं.
तैयार होती सेवइयां
4 / 11इन सेवइयों को धूप में सुखाकर विशेष रूप से ईद के लिए तैयार किया जाता है.
सेवइयों की किस्में
5 / 11बाजारों में लच्छा, किमामी और बनारसी सेवइयों की भारी मांग देखी जा रही है.
मोदी-बारीक सेवइयां
6 / 11लोग अपनी पसंद के अनुसार मोटी और बारीक दोनों तरह की सेवइयां खरीदते हैं.
कारीगरों की व्यस्तता
7 / 11ईद से कई महीने पहले ही सेवइयां बनाने का काम शुरू हो जाता है.
मशीनों से बनती सेवइयां
8 / 11अनुभवी कारीगर पारंपरिक मशीनों और हाथों से इन्हें बेहतरीन रूप देते हैं.
सेवइयों के पैकेट की खरीद
9 / 11लोग अपनों के लिए ईदी और उपहारों के साथ-साथ सेवइयों के पैकेट भी खरीद रहे हैं. दूर रहने वाले रिश्तेदारों को भी प्यार के रूप में ये सौगात भेजी जा रही है.
नए कपड़ों का क्रेज
10 / 11खाने-पीने के साथ-साथ लोग नए कुर्ते-पाजामे और साड़ियों की खरीदारी कर रहे हैं. ईद की नमाज के लिए विशेष परिधानों का चयन किया जा रहा है.
बाजारों में रौनक
11 / 11ईद की दस्तक के साथ ही बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. हर तरफ रंग-बिरंगी सेवइयों और सूखे मेवों के स्टॉल सज चुके हैं.
.png)