कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके की PM मोदी को चिट्ठी, NEET पेपर लीक पीड़ितों के लिए की बड़ी डिमांड, जानें क्या है मामला?

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी को लेटर लिखा है। लेटर में उन्होंने नीट पेपर लीक के पीड़ितों के लिए एक बड़ी डिमांड की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय पर देश में शिक्षा व्यवस्था बनाए रखने में विफल होने का आरोप लगाया है।

abhijeet dipke
1 / 6

अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी से नीट पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त करने या उनसे इस्तीफा लेने की मांग की है।

विज्ञापन

छात्रों पर मंडरा रहे खतरे का जिक्र किया

छात्रों पर मंडरा रहे खतरे का जिक्र किया2 / 6

अभिजीत दीपके ने लेटर में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी जी, आपको लेटर लिखते हुए मन भारी हो रहा है। लेकिन मैं आपका ध्यान देशभर के छात्रों पर मंडरा रहे एक गंभीर संकट की ओर आकर्षित कर करना चाहता हैं, जिसने उनका और देश का भविष्य खतरे में डाल दिया है। छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को भी काफी हद तक प्रभावित किया है। यह भी पढ़ें: Cockroach Janta Party: इंटरनेट पर धूम मचाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक! जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

नीट छात्रों की सुसाइड का जिक्र भी किया

नीट छात्रों की सुसाइड का जिक्र भी किया3 / 6

दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी को लेटर में बताया कि पिछले 36 दिन में 12 नीट कैंडिडेट्स सुसाइड कर चुके हैं। सबसे चिंताजनक मसला यह है कि 5 सुसाइड तो 2 दिन के अंदर हुए हैं। क्योंकि लीक होने के बाद कैंसिल होकर दोबारा एग्जाम देने के कारण वे मानसिक दबाव झेल रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था पर उनका भरोसा टूट रहा है।

पीड़ित परिवारों की व्यथा अपने शब्दों में लिखी

पीड़ित परिवारों की व्यथा अपने शब्दों में लिखी4 / 6

दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी को लेटर में बताया कि कि मैं व्यक्तिगत रूप से शोकग्रस्त परिवारों से मिला हूं, जिनके बच्चों ने आत्महत्या कर ली है। अपने बच्चे को खोने का दर्द सहने के साथ-साथ वे बिगड़ती आर्थिक स्थिति का दंश भी झेल रहे हैं। बच्चों के सपनों को साकार करने और उनका भविष्य बनाने के लिए जो लोन लिया था, वह चुकाना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

पीड़ितों की मदद करने की गुहार लगाई

पीड़ितों की मदद करने की गुहार लगाई5 / 6

अभिजीत ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि कई परिवारों ने तो अपने जीने का सहारा खो दिया। केंद्र सरकार को इन पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करनी चाहिए। इनकी मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। हम मांग करते हैं कि नीट पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले बच्चों के सभी परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। यह भी पढ़ें: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फैन बने ये 8 सेलेब्स, अनुराग कश्यप से उर्फी जावेद तक ने किया फॉलो

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई6 / 6

अभिजीत ने लेटर में अपनी मांग को दोहराया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने लिखा कि कॉकरोच जनता पार्टी पिछले एक महीने से शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रही है। इस मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि जानमाल के नुकसान के लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन