कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके का भारत लौटने से पहले यू-टर्न, 6 जून के प्रदर्शन पर लिया बड़ा फैसला

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके भारत लौट रहे हैं और भारत लौटने से ठीक पहले एक बड़ा यू-टर्न लिया है। गुरुवार को अभिजीत ने X हैंडल पर वीडियो मैसेज पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अपने समर्थकों और छात्रों से विशेष अपील की।

Cockroach Janata Party
1 / 6

अभिजीत ने कहा कि 6 जून को दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने पर भीड़ न लगाएं।उनके आंदोलन को मिल रहा जनसमर्थन उनकी उम्मीदों से कहीं अधिक है, लेकिन एयरपोर्ट पर भारी भीड़ से आम जनता और सुरक्षा बलों को काफी असुविधा हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए आधिकारिक अनुमति लेने के लिए सीधे संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे।

विज्ञापन

अशांति या अव्यवस्था न फैलाने की अपील

अशांति या अव्यवस्था न फैलाने की अपील2 / 6

वीडियो मैसेज में दिपके ने कहा कि कानून का पालन करने वाले जिम्मेदार नागरिक हैं तो हमें जिम्मेदारी से ही काम करना चाहिए। कृपया ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार की अशांति या अव्यवस्था नहीं फैलनी चाहिए। बता दें कि अभिजीत ने पहले एक वीडियो संदेश में अपने समर्थकों को 6 जून को एयरपोर्ट पर आकर मिलने की अपील की थी, लेकिन अशांति और अव्यवस्था फैलने के चलते उन्होंने अपील वापस ले ली।

विज्ञापन

पार्टी के 3 प्रवक्ताओं की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

पार्टी के 3 प्रवक्ताओं की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस3 / 6

अभिजीत दिपके ने पार्टी के 3 आधिकारिक प्रवक्ताओं के नाम घोषित कर दिए हैं। सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका को आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। जिन्होंने बीते दिन दिल्ली में पार्टी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पार्टी की मांगें जनता के सामने रखीं। तीनों ने मीडिया के जरिए देशभर में पार्टी के समर्थकों और छात्रों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें: Cockroach Janta Party: इंटरनेट पर धूम मचाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक! जानिए क्या है पूरा मामला

शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग4 / 6

कॉकरोच जनता पार्टी के कल 6 जून को दिल्ली में जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। वहीं पार्टी ने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराया है। CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता के तबादले को दिखावा बताया और कहा कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय होनी चाहिए और केवल तबादलों से समाधान नहीं निकलेगा।

विज्ञापन

कैसे बनी कॉकरोच जनता पार्टी?

कैसे बनी कॉकरोच जनता पार्टी?5 / 6

कॉकरोच जनता पार्टी  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह पार्टी भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की कॉकरोच से जुड़ी टिप्पणी करने के बाद अस्तित्व में आई। पार्टी के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके फाउंडर अभिजीत दीपके हैं, जो अमेरिका में रहते हैं और आम आदमी पार्टी के साथ काम कर चुके हैं। वे 2020 से 2022 तक आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट रहे। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में वे AAP के लिए वायरल मीम बेस्ड ऑनलाइन कंटेट बनाते थे।

बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स कर रहे

बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स कर रहे6 / 6

30 साल के अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म किया है। आर्थिक स्थिरता के लिए उन्होंने AAP को छोड़कर बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला किया और अमेरिका में शिफ्ट हो गए। वे अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फैन बने ये 8 सेलेब्स, अनुराग कश्यप से उर्फी जावेद तक ने किया फॉलो

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन