सेफ्टी में फिसड्डी निकली Toyota की ये कार, क्रैश टेस्ट में मिले 0 स्टार, खरीदने से पहले देख लें!

टोयोटा की जिस कार पर लोग आंख बंद करके भरोसा करते हैं, वही ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में बुरी तरह फेल हो गई. एडल्ट सेफ्टी में इसे 0-स्टार रेटिंग मिली है, जबकि रिपोर्ट में कई गंभीर कमियां सामने आई हैं.

Toyota Starlet
1 / 7

टोयोटा की स्टारलेट SUV ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में बेहद खराब प्रदर्शन किया है. इस कार को एडल्ट सेफ्टी के लिए 0-स्टार रेटिंग मिली है. खास बात यह है कि यह कार भारत में बिकने वाली मारुति बलेनो का रीबैज्ड वर्जन मानी जाती है. साउथ अफ्रीका में बेचे जाने वाले मॉडल का यह टेस्ट किया गया था.

विज्ञापन

भारत में ग्लैंजा, विदेश में स्टारलेट

भारत में ग्लैंजा, विदेश में स्टारलेट2 / 7

भारत में यही कार टोयोटा ग्लैंजा नाम से बेची जाती है, जबकि साउथ अफ्रीका जैसे बाजारों में इसे स्टारलेट ब्रांडिंग के साथ उतारा गया है. यह मॉडल भारत में तैयार किया गया था और एक्सपोर्ट के लिए भेजा गया था. बच्चों की सुरक्षा के मामले में इसे 3-स्टार रेटिंग मिली.

विज्ञापन

कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स थे मौजूद?

कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स थे मौजूद?3 / 7

टेस्ट किए गए मॉडल में डुअल फ्रंट एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स दिए गए थे. हालांकि, इसमें साइड कर्टेन एयरबैग और साइड चेस्ट एयरबैग नहीं थे. ग्लोबल NCAP ने रिपोर्ट में कार की बॉडी स्ट्रक्चर और साइड इम्पैक्ट सेफ्टी को लेकर चिंता जताई.

बॉडीशेल और फुटवेल को बताया कमजोर

बॉडीशेल और फुटवेल को बताया कमजोर4 / 7

क्रैश टेस्ट के दौरान कार का फुटवेल एरिया और बॉडीशेल अस्थिर पाए गए. रिपोर्ट के मुताबिक ये ज्यादा दबाव झेलने में सक्षम नहीं थे. फ्रंट इम्पैक्ट टेस्ट में ड्राइवर और पैसेंजर के सिर की सुरक्षा ठीक रही, लेकिन छाती और घुटनों की सुरक्षा को कमजोर बताया गया.

विज्ञापन

साइड इम्पैक्ट टेस्ट में भी खराब प्रदर्शन

साइड इम्पैक्ट टेस्ट में भी खराब प्रदर्शन5 / 7

साइड से टक्कर वाले टेस्ट में सिर और छाती की सुरक्षा काफी कमजोर पाई गई. कार में साइड हेड प्रोटेक्शन एयरबैग नहीं होने की वजह से साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट नहीं किया गया. इससे इसकी सेफ्टी पर और सवाल खड़े हो गए.

बच्चों की सुरक्षा में मिले 3 स्टार

बच्चों की सुरक्षा में मिले 3 स्टार6 / 7

चाइल्ड सेफ्टी टेस्ट के दौरान सामने से टक्कर में 3 साल के बच्चे की डमी का सिर कार के अंदरूनी हिस्से से टकरा गया. साइड इम्पैक्ट टेस्ट में भी डमी को चोट लगने का खतरा पाया गया. बच्चों की सुरक्षा में इस कार को 49 में से 29.33 पॉइंट के साथ 3-स्टार रेटिंग मिली.

विज्ञापन

अब कंपनी जोड़ रही नए सेफ्टी फीचर्स

अब कंपनी जोड़ रही नए सेफ्टी फीचर्स7 / 7

ग्लोबल NCAP के मुताबिक टोयोटा ने जानकारी दी है कि साउथ अफ्रीका वाले स्टारलेट मॉडल में अब नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े जा रहे हैं. अपडेटेड मॉडल में साइड हेड और बॉडी एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं. संस्था ने यह भी बताया कि नए मॉडल को दोबारा टेस्ट करने की तैयारी चल रही है, ताकि पुराने और नए वर्जन की तुलना की जा सके.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन