CBSE 10th Result 2026 Out: बिना इंटरनेट भी चेक कर सकते हैं अपना स्कोर, जानें तरीका

CBSE Class 10th Result 2026 Out Today: 10वीं के छात्रों के लिए बड़ा दिन। अपना रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, उमंग ऐप और एसएमएस का विकल्प मौजूद है। आध‍िकार‍िक वेबसाइट पर ट्रैफिक से बचने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें। आप ब‍िना इंटरनेट के भी अपना र‍िजल्‍ट कैसे देख सकते हैं, यहां जानें।

CBSE Class 10th Result 2026 Out
1 / 8

Advertisment

CBSE 10th result 2026: पर‍िणाम जारी

CBSE 10th result 2026: पर‍िणाम जारी 2 / 8

सीबीएसई (CBSE) 10वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए बड़ा अपडेट है! आज 15 अप्रैल 2026 को 10वीं के नतीजे घोषित कर द‍िए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ऐप और एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यानी इंटरनेट नहीं होने पर भी वे अपना पर‍िणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

जारी हुए 10वीं के नतीजे

जारी हुए 10वीं के नतीजे3 / 8

सीबीएसई बोर्ड के 25 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। बोर्ड आज 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर रहा है। छात्र अपना रोल नंबर और स्कूल कोड तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत चेक कर सकें।

Umang App पर कैसे देखें रिजल्ट? स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Umang App पर कैसे देखें रिजल्ट? स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस4 / 8

भारी ट्रैफिक के कारण अगर वेबसाइट न खुले, तो उमंग (UMANG) ऐप सबसे अच्छा विकल्प है: उमंग ऐप डाउनलोड करें और रजिस्टर करें। 'All Services' में जाकर 'CBSE' सर्च करें। 'Class 10 Result 2026' पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर सबमिट करें।

विज्ञापन

DigiLocker: अपनी डिजिटल मार्कशीट यहां से करें डाउनलोड

DigiLocker: अपनी डिजिटल मार्कशीट यहां से करें डाउनलोड5 / 8

बोर्ड अपनी आधिकारिक मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डिजिलॉकर (DigiLocker) पर भी अपलोड करेगा। छात्र अपने आधार नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करके अपनी ओरिजिनल डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह दस्तावेज हर जगह मान्य होंगे।

SMS और IVRS: बिना इंटरनेट ऐसे जानें अपना स्कोर

SMS और IVRS: बिना इंटरनेट ऐसे जानें अपना स्कोर6 / 8

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो भी आप रिजल्ट देख सकते हैं: SMS: 'CBSE10 <RollNo> <DOB> <SchoolNo> <CentreNo>' टाइप करें और 7738299899 पर भेजें। Call (IVRS): दिल्ली के छात्र 24300699 और अन्य राज्यों के छात्र 011-24300699 पर कॉल करके अपना रिजल्ट सुन सकते हैं।

विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट्स: इन लिंक्स को रखें तैयार

आधिकारिक वेबसाइट्स: इन लिंक्स को रखें तैयार7 / 8

छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं: cbseresults.nic.in results.cbse.nic.in cbse.gov.in results.gov.in

रिजल्ट के बाद क्या? इंप्रूवमेंट परीक्षा का विकल्प

रिजल्ट के बाद क्या? इंप्रूवमेंट परीक्षा का विकल्प8 / 8

अगर आप अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, तो बोर्ड ने इस बार भी इंप्रूवमेंट परीक्षा का मौका दिया है। इसकी प्रक्रिया और तारीखों की घोषणा रिजल्ट के तुरंत बाद की जाएगी। फेल होने वाले छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा के फॉर्म भी जल्द उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन