30 April Weather: 70KM स्पीड वाली तूफानी हवाओं की चेतावनी, 29 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का नया अपडेट

देशभर में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज भी अलग-अलग रहा। कहीं लू-उमस के कारण भीषण गर्मी से लोग परेशान रहें। कहीं तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने एक तरफ एल नीनो और दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के साथ प्री-मानसून के इस मौसम के लिए जिम्मेदार ठहराया है। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन दिल्ली समेत पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है?

IMD Weather Alert, may Weather Alert, IMD weather forecast, weather today, up bihar rain alert, delhi ncr weather today, punjab haryana weather, imd weather forecast, rajasthan weather, weather alert India, IMD thunderstorm warning, heavy rain forecast, storm alert May 6, Delhi NCR weather, UP Bihar rain alert, strong winds 80 kmph, India weather update
1 / 8

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में लू-उमस के कारण तापमान 40 से 46°C के बीच रहा। कहीं-कहीं आंधी और तूफान के साथ हल्की बारिश से तापमान 2 से 3 डिग्री घटा। उत्तर प्रदेश के बांदा में लगातार तीसरे दिन पारा 45 डिग्री से ज्यादा रहा। वहीं उत्तर प्रदेश के ही 10 शहरों में बारिश हुई। नदी-नालों में उफान आने से पीपा पुल बहा। आंधी-तूफान और बारिश से 13 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन

नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा

नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा2 / 8

IMD के अनुसार, देश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। पंजाब, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के आस-पास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। 2 मई से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना भी बनी हुई है। इसके असर से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन हल्की से मध्यम बारिश होगी। गरज, चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली में 5 दिन मौसम खराब रहेगा

दिल्ली में 5 दिन मौसम खराब रहेगा3 / 8

देश की राजधानी दिल्ली में आज 30 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे। शाम या रात को हल्की बारिश होने की संभावना है। गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। एक और दो मई को बादल छाए रहेंगे। 3, 4, 5 मई को हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जो दोपहर के समय 50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। वहीं अगले 3 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी और उसके बाद 3-4 डिग्री की गिरावट आएगी।

बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट

बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट4 / 8

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर में 3 से 5 मई के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 3 और 4 मई को, उत्तराखंड में 30 अप्रैल से 5 मई के बीच बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 2 से 5 मई के बीच हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान में 70 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले भी गिर सकती है।

विज्ञापन

5 दिन भारी बारिश की चेतावनी

5 दिन भारी बारिश की चेतावनी5 / 8

IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिन गरज, चमक और तेज हवाओं (गति 50-70 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं हल्की तो कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

बारिश और ओले गिरने का अलर्ट6 / 8

IMD के अनुसार, पूर्वी भारत में 30 अप्रैल से 5 मई के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि

भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि7 / 8

IMD के अनुसार, दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक में 30 अप्रैल से 2 मई तक भारी बारिश होने की संभावना है। ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं गरज चमक के साथ आंधी-तूफान आने की भी संभावना बनी हुई है।

लू, उमस, गर्म रातों की चेतावनी

लू, उमस, गर्म रातों की चेतावनी8 / 8

IMD के अनुसार, इस हफ्ते पश्चिमी राजस्थान में 1 से 3 मई के बीच लू चलने की प्रबल संभावना है। ओडिशा के कुछ इलाकों में 1 मई को, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 30 अप्रैल से 3 मई के बीच उमस भरी गर्मी का मौसम रहने की प्रबल संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म रातें रहने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन