रात को सोचना किस बीमारी का लक्षण है? एक्सपर्ट से बताया किस मुद्रा से आएगी नींद

Bad Thoughts At Night: रात को ज्यादा सोचना सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि एंग्जायटी, स्ट्रेस या डिप्रेशन जैसी समस्याओं का संकेत भी हो सकता है. इसलिए वक्त पर इन बीमारियों पर ध्यान दें और अपनी नींद पूरी करें.

Insomnia relief
1 / 6
रात को सोचना किस बीमारी का लक्षण है?

Raat Mein Sochna: दिनभर काम करने के बाद ऐसा लगता है कि अब बहुत ही सुकून से नींद आएगी, लेकिन जब बिस्तर पर जाते हैं तो नींद के बजाय बुरे ख्याल आते हैं. इस दौरान इंसान का दिमाग चलता रहता है और बीते हुए पल, फ्यूचर, ऑफिस का स्ट्रेस और रिश्तों की उलझनें मन में उलझा रहता है. पूरा रात बीत जाती है और इंसान घंटों करवटें बदलता रहता है. अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है तो इसे सिर्फ आदत समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

रात को सोचना किस बीमारी का संकेत है?

रात को सोचना किस बीमारी का संकेत है? 2 / 6

रात में लगातार ज्यादा सोचना कई वजहों के हो सकता है, जैसे- कुछ लोगों को एंग्जायटी डिसऑर्डर की बीमारी की वजह से ऐसा होता है, कुछ स्ट्रेस की वजह से सोचते हैं. ऐसे लोगों को नींद आने में देरी होती है और रात में बार-बार नींद खुल सकती है. इसे भी पढ़ें- Yoga Day 2026: PCOS की समस्या से जूझ रही हैं? स्पिरिचुअल गुरु की ये योगिक आदतें दिला सकती हैं राहत

विज्ञापन

डिप्रेशन की बीमारी होना

डिप्रेशन की बीमारी होना3 / 6

डिप्रेशन के कुछ मरीजों में रात के समय बुरे ख्याल आते हैं. इस दौरान इंसान हमेशा बीती बातों के बारे में सोचते रहते हैं, जिससे नींद की समस्या हो सकती है. अगर आप जरूरत से ज्यादा सोच रहे हैं तो मेडिटेशन करें.

इंसोम्निया

इंसोम्निया4 / 6

अगर हफ्ते में कई बार नींद आने में परेशानी हो रही है और रात भर सोचते रहते हैं तो यह अनिद्रा का संकेत भी हो सकता है. यह अच्छी नींद न आने की वजह से इंसान पूरे दिन थका हुआ रहता है.

विज्ञापन

ज्यादा सोचने के कारण क्या हैं?

ज्यादा सोचने के कारण क्या हैं? 5 / 6

ज्यादा सोचने की वजह से इंसान को कई तरह की परेशानियां होने लगती है. स्ट्रेस होने के साथ-साथ किसी बुरी घटना का असर हो सकते हैं. कई बार किसी बीमारी की वजह से दिमाग खराब होने लगता है.

यह मुद्रा आएगी काम 

यह मुद्रा आएगी काम  6 / 6

कई एक्सपर्ट्स के अनुसार, शवासन और बाईं करवट में सोने से शरीर और दिमाग को आराम मिल सकता है. आप इसे सीधे बिस्तर पर बैठे-बैठे कर सकते हैं. इससे मन को भी बहुत ही आराम मिलेगा. इसे भी पढ़ें- हाथ की गांठ से निकला कीड़ा! जांच हुई तो हैरान रह गए डॉक्टर, जानिए क्या है पूरा मामला अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन