Face Hair Problem: चेहरे पर बढ़ रहे हैं बाल, कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए ऐसा कब होता है
Unwanted Facial Hair: चेहरे पर बाल ज्यादातर लोगों को होते हैं, लेकिन अगर इतने हो जाए कि देखने पर बुरे लगे तो यह चिंता का विषय हो सकता है. ऐसा होना कई बीमारियों के होने का संकेत देता है, जिसकी वक्त पर पहचान करना जरूरी है.

Chehre Par Baal Hona: महिलाओं के मुकाबले पुरुषों के चेहरे पर ज्यादा बाल होते हैं, लेकिन अगर महिलाओं के चेहरे पर पुरुषों जितने बाल हो जाएं तो लाकई अजीब लगेगा. हालांकि, महिलाओं के चेहरे पर हल्के-फुल्के बाल होना नॉर्मल है, लेकिन अगर अचानक चेहरे, ठुड्डी, ऊपरी होंठ या गर्दन पर मोटे और गहरे बाल तेजी से बढ़ने लगें तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई रिसर्च में बताया गया है कि ऐसा होना किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है.
क्यों बढ़ने लगते हैं चेहरे पर बाल?
2 / 6चेहरे पर बाल आने को मेडिकल भाषा में हिर्सुटिज्म कहा जाता है. यह तब होता है जब शरीर में पुरुष हार्मोन यानी एंड्रोजन का स्तर बढ़ जाता है या शरीर इन हार्मोन्स को लेकर सेंसिटिव हो जाता है. इसे भी पढ़ें- ये 15 संकेत बताते हैं कि शरीर को नींद की जरूरत है, कहीं आपकी बॉडी भी तो नहीं दे रही साइन
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम
3 / 6पीसीओएस की वजह से भी महिलाओं के चेहरे पर बाल आ जाते हैं. इसमें हार्मोनल असंतुलन हो जाते हैं, जिसकी वजह से चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल बढ़ सकते हैं. साथ ही, अनियमित पीरियड्स और वजन भी बढ़ने लगता है.
थायराइड
4 / 6थायराइड हार्मोन में गड़बड़ी होने पर भी शरीर के कई कार्य प्रभावित होते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ और हार्मोनल संतुलन बिगड़ सकता है. इस दौरान थकान, वजन में बदलाव और मूड स्विंग्स भी होने लगते हैं.
कुशिंग सिंड्रोम
5 / 6शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ने पर चेहरे और शरीर पर ज्यादा बाल उग सकते हैं. इस बीमारी में आपका वजन बढ़ेगा और ब्लड प्रेशर हाई भी रहेगा. मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होने लगती है.
एड्रिनल ग्लैंड
6 / 6एड्रिनल ग्रंथि में ज्यादा एंड्रोजन बनने लगें तो चेहरे पर अनचाहे बाल बढ़ सकते हैं. बाल आने के साथ-साथ आवाज भी भारी हो जाती है. और मुंहासे बढ़ने लगते हैं. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो नजरअंदाज ना करें. इसे भी पढ़ें- हाथ की गांठ से निकला कीड़ा! जांच हुई तो हैरान रह गए डॉक्टर, जानिए क्या है पूरा मामला अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.