किस विटामिन की कमी से नींद में पैर की नस चढ़ जाती है? जानिए शरीर क्या दे रहा है संकेत

Leg Cramps Causes: कई लोगों के रात में पैर पर नस चढ़ जाती है. हर बार ऐसा होना नॉर्मल नहीं है, क्योंकि इसका मतलब शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी हो रही है. आप इसे नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर से टेस्ट जरूर करवाएं.  

vitamin b12 deficiency symptoms
1 / 6
विटामिन डी की कमी होना. Image Credit- News24

Vitamin Disease Causes Leg Cramps: रात में गहरी नींद के दौरान अचानक पैर की नस चढ़ जाना एक आम समस्या है. इस दौरान पिंडली या पैर की मांसपेशियों में तेज दर्द होता है और जकड़न महसूस होती है, जिससे नींद खुल जाती है. कई बार यह समस्या लंबे समय तक खड़े रहने, डिहाइड्रेशन की वजह से होती है, लेकिन कुछ मामलों में यह शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी का संकेत भी हो सकती है. आइए जानते हैं कि किन पोषक तत्वों की कमी से रात में पैर की नस चढ़ने की समस्या हो सकती है.

विज्ञापन

विटामिन डी की कमी होना

विटामिन डी की कमी होना2 / 6

विटामिन डी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाता है. इसकी कमी से मांसपेशियों में कमजोरी, दर्द और ऐंठन की शिकायत हो सकती है. अगर आपको अक्सर रात में पैर की नस चढ़ती है तो डॉक्टर विटामिन डी वाला टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं. इसे भी पढ़ें- Colon Cancer: कोलन कैंसर के 6 छिपे हुए संकेत, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

विज्ञापन

विटामिन बी12 की कमी

विटामिन बी12 की कमी3 / 6

विटामिन बी12 नसों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है. इसकी कमी होने पर हाथ-पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन, कमजोरी और कभी-कभी मांसपेशियों में ऐंठन महसूस हो सकती है. अगर आपको महसूस हो तो आहार को अपने रूटीन में शामिल करें.

विटामिन बी6 की कमी

विटामिन बी6 की कमी 4 / 6

विटामिन बी6 मांसपेशियों को काम करने लायक बनाता है, जिसकी कमी से कुछ लोगों की  मांसपेशियां काम करना बंद कर देती हैं और ऐंठन की समस्या बढ़ जाती है.

विज्ञापन

शरीर और क्या संकेत देता है? 

शरीर और क्या संकेत देता है?  5 / 6

अगर शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी है तो शरीर कई तरह के संकेत देता है. इस दौरान बार-बार मांसपेशियों में दर्द या खिंचाव होने लगता है. साथ ही, हाथ-पैरों में झनझनाहट और जल्दी थकान महसूस होती है. पैरों में नसें चढ़ने के अलावा सुन्नपन होने लगता है.

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?  6 / 6

अगर रात में पैर की नस बार-बार चढ़ती है, दर्द बहुत ज्यादा होता है, पैरों में सूजन या लगातार कमजोरी रहती है, या यह समस्या कई हफ्तों तक बनी रहती है तो डॉक्टर से बात करना जरूरी है. इसे भी पढ़ें- वर्क फ्रॉम होम हो या ऑफिस, गर्दन के दर्द से राहत दिला सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन