Colon Cancer: कोलन कैंसर के 6 छिपे हुए संकेत, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

Colon Cancer Hidden Symptoms: कोलन कैंसर के शुरुआती संकेत अक्सर नॉर्मल पेट की समस्याओं जैसे लगते हैं, लेकिन अगर ये लक्षण लगातार बने रहें या बार-बार दिखाई दें तो आपको इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.  

Colon Cancer Symptoms

कोलन कैंसर के शुरुआती लक्षण. Image Credit- News24

विज्ञापन

Colon Cancer Hidden Symptoms: इन दिनों कोलन कैंसर बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है, जिसे बड़ी आंत का कैंसर भी कहा जाता है. पहले यह बीमारी 50 साल से ऊपर के लोगों में देखी जाती थी, लेकिन अब हर उम्र के लोगों में भी देखी जा रही है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं होता कि इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं. इसको लेकर हेल्थ और फिटनेस एक्सपर्ट डॉक्टर अन्नू का कहना है कि ज्यादातर लोग इसे पेट खराब होने की समस्या को लेकर नजरअंदाज कर देते हैं. अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए तो इलाज काफी हद तक किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- क्या फैटी लिवर की बीमारी लाइफटाइम इफेक्ट करती है? एक्सपर्ट ने समझाया

विज्ञापन

कोलन कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? | Colon Cancer Hidden Symptoms

पॉटी की आदतों में बदलाव होना 

अगर कई दिनों या हफ्तों तक कब्ज या बार-बार दस्त लगने जैसे आदत में लगातार बदलाव हो रहा है तो इसे हल्के में न लें. यह कोलन कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है. 

पॉटी में खून आना

पॉटी में लाल या गहरे रंग का खून दिखाई देना एक गंभीर लक्षण हो सकता है. कई बार लोग इसे बवासीर समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन लगातार ऐसा होना डॉक्टर से बात करके टेस्ट कराना चाहिए.  

पेट में लगातार दर्द या ऐंठन होना

अगर पेट में बार-बार दर्द, गैस, सूजन या ऐंठन महसूस हो और यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो इसकी जांच कराना जरूरी है. यह बड़ी आंत में किसी रुकावट का संकेत हो सकता है, जिसकी वजह से पेट में दर्द हो रहा है. 

विज्ञापन

बिना वजह वजन कम होना 

अगर आपकी डाइट या एक्सरसाइज में कोई बदलाव नहीं हुआ है. फिर भी तेजी से वजन कम हो रहा है तो यह शरीर में किसी गंभीर बीमारी, जैसे कोलन कैंसर का संकेत हो सकता है. आपको कोई भी बदलाव शरीर में नजर आएं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. 

थकान महसूस होना

कई बार बिना काम किए थकान महसूस होती है, जिसकी वजह से परेशानी होती है. हालांकि, लोग इसे नॉर्मल समझते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है क्योंकि कोलन कैंसर में शरीर में आयरन की कमी हो सकती है. इससे कमजोरी या थकान महसूस होती है.

विज्ञापन

पेट साफ न लगना

पॉटी करने के बाद भी पेट साफ हो गया है ऐसा महसूस न होना भी कोलन कैंसर का संकेत है. अगर बार-बार ऐसा महसूस हो कि मल पूरी तरह बाहर नहीं निकला या बार-बार टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस हो तो यह भी बड़ी आंत से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है.

आहार में करें बदलाव

अपने आहार में फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें और साबुत अनाज, दालें और फलों को खाएं. साथ ही, रेड और प्रोसेस्ड मीट खाना कम कर दें, क्योंकि इससे कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है. बाकी अपना वजन कंट्रोल रखें और रूटीन में एक्सरसाइज शामिल करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ