किस विटामिन की कमी से घुटनों में दर्द होता है? अच्छे खानपान से दूर हो सकती है दिक्कत

Vitamin Deficiency Causes Knee Pain: शरीर में विटामिन की कमी होने पर भी घुटनों में दर्द की शिकायत रहने लगती है. इस दर्द के कारण व्यक्ति का उठना-बैठना भी मुश्किल होने लगता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह इस दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है.

Ghutno ke dard ka karan
1 / 7
Ghutno ke dard ka karan

Knee Pain Causes: घुटनों में दर्द होना ऐसी दिक्कत है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है. उम्र का बढ़ना या पैर पर किसी तरह की चोट लगने पर तो घुटने में दर्द हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते में शरीर में पोषक तत्वों की कमी खासतौर से विटामिन की कमी होने पर भी घुटनों में दर्द हो सकता है. यहां एक ऐसी ही विटामिन का जिक्र किया जा रहा है जिसकी कमी (Vitamin Deficiency) से घुटनों में अकड़न होने लगती है और दर्द रहता है. बिना देरी किए आप भी जान लीजिए कौन सा है यह विटामिन.

विज्ञापन

विटामिन की कमी से घुटनों में दर्द

विटामिन की कमी से घुटनों में दर्द 2 / 7

विटामिन डी एक ऐसा विटामिन है जिसकी कमी से घुटनों में दर्द हो सकता है. इस विटामिन की कमी से काल्फ मसल्स और क्वाड्राइसेप्स कमजोर होने लगते हैं जोकि घुटनों के जॉइंट्स को सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा, विटामिन डी की कमी हो जाए तो घुटनों में सूजन हो सकती है जिसके कारण दर्द रहता है.

विज्ञापन

हड्डियों के लिए जरूरी है विटामिन डी

हड्डियों के लिए जरूरी है विटामिन डी 3 / 7

विटामिन डी कैल्शियम के एब्जॉर्प्शन को बेहतर बनाता है. ऐसे में विटामिन डी की कमी हो जाए तो कैल्शियम का एब्जॉर्प्शन ठीक तरह से नहीं हो पाता है. इससे घुटने कमजोर होने लगते हैं.

सूरज से मिलेगा विटामिन डी

सूरज से मिलेगा विटामिन डी 4 / 7

सूरज की किरणें विटामिन डी की मुख्य स्त्रोत होती हैं. ऐसे में सुबह 9 से 11 बजे के बीच 15 मिनट तक धूप सेंक ली जाए तो शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन डी मिल जाता है.

विज्ञापन

खाने की किन चीजों में होता है विटामिन डी

खाने की किन चीजों में होता है विटामिन डी5 / 7

ऐसे कुछ खाद्य पदार्थ हैं जो विटामिन डी के अच्छे स्त्रोत होते हैं. फैटी फिश, अंडे का पीला हिस्सा, मशरूम, दूध और सोया से विटामिन डी मिल सकता है.

ले सकते हैं विटामिन डी सप्लीमेंट्स

ले सकते हैं विटामिन डी सप्लीमेंट्स6 / 7

विटामिन डी की कमी होने पर विटामिन डी के सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं. विटामिन डी सप्लीमेंट्स डॉक्टर की सलाह से ही लें.

विज्ञापन

विटामिन डी फोर्टिफाइड फूड्स

विटामिन डी फोर्टिफाइड फूड्स 7 / 7

विटामिन डी फोर्टिफाइड फूड्स जैसे सीरियल्स, योगर्ट या संतरे का जूस डाइट में शामिल किया जा सकता है. इनसे शरीर को विटामिन डी की अच्छी मात्रा मिल जाती है. यह भी पढ़ें -

पैर के अंगूठे पर नहीं हैं बाल तो हो जाएं सावधान! इस बीमारी का संकेत दे रहा है शरीर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन