पैरों पर दिखती हैं नीली-बैंगनी धारियां तो आज से ही खाना बंद कर दीजिए ये 5 फूड्स, वैस्कुलर सर्जन ने दी सलाह

Foods To Avoid In Varicose Veins: वेरिकोज वेन्स की दिक्कत में क्या खाना चाहिए इसपर तो लोग ध्यान देते हैं लेकिन क्या नहीं खाना चाहिए यह नहीं सोचते. यहां जानिए डॉक्टर के अनुसार वेरिकोज वेन्स में क्या खाने से परहेज करना बेहद जरूरी है.

varicose Veins

वेरिकोज वेन्स में क्या खाने पर दिक्कत बढ़ जाती है, जानिए यहां.

Varicose Veins Diet: वेरिकोज वेन्स नसों में होने वाली गंभीर दिक्कत है जिसमें पैरों की नसें सूजने लगती हैं, मोटी हो जाती हैं और पैरों पर बैंगनी-नीली उभरी हुई नजर आती हैं. इन नसों में दर्द होता है और खुजली होने लगती है. ऐसे में वेरिकोज वेन्स के इलाज के साथ ही खान-पान का ध्यान रखना जरूरी होता है. वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुमित कपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि वेरिकोज वेन्स में किन फूड्स (Foods) को खाने से परहेज करना चाहिए. खानपान का ध्यान रखकर वेरिकोज वेन्स को मैनेज किया जा सकता है.

विज्ञापन

वेरिकोज वेन्स में क्या नहीं खाना चाहिए

नमक वाली चीजें – वेरिकोज वेन्स में नमक वाले फूड्स (Salty Foods) खाने से परहेज करना चाहिए. नमक वाली चीजें वॉटर रिटेंशन को बढ़ाती हैं और पैरों में सूजन हो सकती है.

विज्ञापन

शुगरी फूड्स और ड्रिंक्स – एक्सेस शुगर वाले फूड्स इंफ्लेमेशन को बढ़ाते हैं और वैस्कुलर हैल्थ को और ज्यादा खराब करते हैं. इसीलिए शुगरी फूड्स और ड्रिंक्स से परहेज करना जरूरी है.

फ्राइड और अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड्स – वेरिकोज वेन्स के मरीजों को तली हुई और अल्ट्राप्रोसेस्ड चीजों से खासा परहेज करना चाहिए. ये फूड्स वजन बढ़ाने का काम करते हैं और ब्लड फ्लो को खराब करते हैं.

विज्ञापन

एल्कोहल – एल्कोहल शरीर में डिहाड्रेशन को बढ़ाता है. इससे वेरिकोज वेन्स में सूजन और ज्यादा बढ़ सकती है.

रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स – वाइट ब्रेड, पैस्ट्री और वाइट पास्ता जैसे रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स में फाइबर कम होता है और इन्हें खाने पर कब्ज हो सकती है. इससे पैरों की नसों पर दबाव बढ़ता है. ऐसे में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

सही खानपान क्यों जरूरी है

डॉक्टर बताते हैं कि डाइट वेरिकोज वेन्स को रिवर्स नहीं कर सकती लेकिन हेल्दी वेट मैनेज करने में मदद कर सकती है. इससे खानपान में बैलेंस बढ़ता है और ओवरऑल हेल्थ बेहतर होने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

कभी ना करें यह गलती

वेरिकोज वेन्स के मरीज अक्सर ही पानी कम पीते हैं. पानी कम पीने पर शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ती है जिससे कब्ज हो सकती है. इससे पैरों पर प्रेशर बढ़ जाता है.

विज्ञापन

वेरिकोज वेन्स के क्या लक्षण होते हैं

  • पैरों की नसें उभरी हुई, गांठदार और रस्सी या मकड़ी के जाले की तरह मुड़ी हुई नजर आने लगती हैं
  • पैरों में भारीपन महसूस होता है, दर्द होता है और खिंचाव महसूस होने लगता है
  • पैरों के निचले हिस्से में जलन महसूस हो सकती है, दर्द रहता है और खिंचाव मससूस होता है
  • व्यक्ति अगर लंबे समय तक खड़ा रहता है तो पैरों में दर्द महसूस होने लगता है
  • टखनों में सूजन नजर आने लगती है
  • नसों में खुजली महसूस होती है और त्वचा का रंग बदला हुआ नजर आता है.

यह भी पढ़ें – हड्डियों के लिए कौन सी रोटी अच्छी है? जानिए किस आटे की रोटियां Bones को मजबूत बनाती हैं 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ