क्या खाने से दिमाग तेज और मजबूत होता है? AIIMS के ट्रेंड डॉक्टर ने बताया डाइट में शामिल करें ये चीजें

लगातार स्ट्रेस रहने की वजह से कई बार दिमाग सही तरह से काम नहीं करता और भूलने जैसी बीमारी होने लगती है. इसलिए अपने आहार में एम्स के ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी के बताए फूड शामिल करें.

Which foods increase brain health
1 / 6
क्या खाने से दिमाग तेज और मजबूत होता है? Image Credit- Freepik

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को हेल्दी रखने के साथ-साथ दिमाग को हेल्दी रखना भी बेहद जरूरी है. पढ़ाई, ऑफिस का काम, स्ट्रेस और लगातार स्क्रीन के इस्तेमाल के बीच दिमाग पर काफी दबाव पड़ता है. ऐसे में कई लोग याददाश्त बेहतर करने और दिमाग को एक्टिव रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं. आप एम्स के ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी के बताए फूड की मदद से डाइट में बदलाव करें.

विज्ञापन

अखरोट और नट्स

अखरोट और नट्स2 / 6

अखरोट को ब्रेन-फ्रेंडली फूड माना जाता है. इसमें हेल्दी फैट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इसके अलावा, बादाम और अन्य नट्स भी विटामिन ई और हेल्दी फैट के अच्छे स्रोत हैं.

विज्ञापन

अंडा

अंडा3 / 6

दिमाग को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप अंडे को अपने आहार में शामिल करें. इसमें मौजूद प्रोटीन कोलिन को सुधारने का काम करते हैं. इससे दिमाग की नसें मजबूत होती हैं और दिमाग को शांति मिलती है. इसे भी पढ़ें- 50% लोगों को लंग्स कैंसर का कारण सिगरेट नहीं! Apollo के डॉक्टर ने बताई असली वजह

फैटी फिश

फैटी फिश4 / 6

सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है. ओमेगा-3 शरीर के साथ-साथ दिमाग के लिए भी जरूरी है. अगर आप मछली खाते हैं तो डाइट का हिस्सा बनाकर खाएं

विज्ञापन

बेरीज और दूसरे फल

बेरीज और दूसरे फल5 / 6

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी जैसे बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट और दूसरे पौधों से मिलने वाले यौगिक पाए जाते हैं. ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव में मदद कर सकते हैं. भारत में दूसरे फ्रेश फलों को भी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए.

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज 6 / 6

अलसी, चिया सीड्स, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीजों में अलग-अलग प्रकार के हेल्दी फैट, फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. इन्हें सलाद, दही या ओट्स में थोड़ी मात्रा में मिलाकर खाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें-बार-बार पेशाब आने की क्या है वजह? डॉक्टर ने बताया ये 4 खाद्य पदार्थ बन सकते हैं कारण अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. Source- Doctor.Sethi

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन