नसों की बीमारी के लक्षण कैसे दिखते हैं? वैस्कुलर सर्जन ने कहा पैरों पर दिखते हैं Vein Disease के साइन
Vein Disease Symptoms In Hindi: नसों से जुड़ी ऐसी एक नहीं बल्कि कई दिक्कतें हैं जिनके लक्षण पैरों पर नजर आ सकते हैं. इन लक्षणों को समय रहते किस तरह पहचाना जा सकता है यह बता रहे हैं डॉ. सुमित कपाड़िया.

Vein Disease Symptoms: ऐसी कई बीमारियां हैं जिनके लक्षण पैरों पर नजर आते हैं. खासतौर से धमनियों या नसों के डैमेज होने पर या नसों की बीमारियों में पैरों पर निशान नजर आने लगते हैं. इसी बारे में बता रहे हैं वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुमित कपाड़िया. डॉक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि नसों की बीमारियों के ऐसे कौन से लक्षण हैं जिन्हें आपको कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए.
पैरों का भारी होना
2 / 7अगर आपके पैर दिन खत्म होने पर बिना वजह ही भारी महसूस होने लगते हैं और फैलाने पर ठीक हो जाते हैं तो यह आपकी नसों के स्ट्रगल करने का लक्षण हो सकता है. इसका मतलब यह हो सकता है कि आपके पैरों की नसों को दिल तक खून पहुंचाने में दिक्कत आ रही है.
एंकल्स पर सूजन
3 / 7पैरों के निचले हिस्से यानी एंकल्स पर सूजन होना नसों की दिक्कत के कारण हो सकता है. कई लोगों को लगता है कि शरीर में ज्यादा नमक से, मौसम बिगड़ने से या फिर उम्र बढ़ने से ऐसा होता है, लेकिन डॉक्टर का कहना है कि नसों की बीमारी भी इसकी वजह हो सकती है.
रात में पैर अकड़ना
4 / 7रात के समय बार-बार पैरों का अकड़ना, खासतौर से कालव्स में अकड़न महसूस होना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपकी नसें ठीक तरह से काम नहीं कर पा रही हैं.
नसों का उभरा हुआ दिखना
5 / 7अगर त्वचा से ही आपकी नसें एकदम साफ नजर आ रही हैं, बाहर की तरफ उभर रही हैं और मकड़ी के जाले जैसी दिख रही हैं तो इस दिक्कत को इग्नोर नहीं करना चाहिए.
नसों में दर्द और जलन
6 / 7पैरों पर लगातार असहजता महसूस होना, खासकर बहुत देर तक खड़े रहने पर या बैठे रहने से तकलीफ होना, नसों की दिक्कत का संकेत हो सकता है.
ना करें इन लक्षणों को इग्नोर
7 / 7बहुत से लोग नसों की इन दिक्कतों को आम समस्या समझकर इग्नोर करते जाते हैं. लेकिन, डॉक्टर की सलाह है कि इन लक्षणों को पहचानना और इलाज करना जरूरी है. यह भी पढ़ें - कैसे पता चलेगा कि सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर है? न्यूरोसर्जन ने बताया Brain Tumor के लक्षण कैसे पहचानें अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.