60 साल से ज्यादा उम्र के हैं माता-पिता तो उन्हें जरूर खिलाएं प्रोटीन से भरपूर ये 7 चीजें, शरीर दुरुस्त रहेगा

Protein Rich Foods For Old Age: उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर की दिक्कतें भी बढ़ने लगती हैं. ऐसे में अगर आपके माता-पिता की उम्र बढ़ने लगी है तो उन्हें प्रोटीन से भरपूर फूड्स जरूर खिलाएं. बुजुर्गों के लिए प्रोटीन का अच्छा स्रोत क्या है, जानिए यहां.

protein for the elderly
1 / 8
protein for the elderly

Protein Rich Foods For Older Adults: भारत में माता-पिता बच्चों का ख्याल तो रखते हैं लेकिन अपनी सेहत को सीरियसली नहीं लेते. ऐसे में जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो यह उनकी जिम्मेदारी हो जाती है कि वे भी अपने पैरेंट्स के खान-पान का ध्यान रखना शुरू कर दें. 60 साल क उम्र के बाद व्यक्ति का शरीर कमजोर होने लगता है, मसल मास कम हो जाता है और हड्डियों भी बोलने लगती हैं. ऐसे में प्रोटीन (Protein) को खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है. यहां प्रोटीन से भरपूर ऐसी ही 7 चीजों का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें आपको अपने माता-पिता की थाली का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए. जानिए कौन से हैं ये प्रोटीन से भरपूर फूड्स.

विज्ञापन

दालें

दालें 2 / 8

दालें और लेगुम्स को डेली डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. खासकर बींस, छोले और राजमा शरीर को प्रोटीन के साथ ही भरपूर फाइबर भी देते हैं जिससे कब्ज जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं.

विज्ञापन

दूध और दही

दूध और दही 3 / 8

दूध और दूध से बनने वाली चीजें जैसे दही, चीज और पनीर खाए जा सकते हैं. ये प्रोटीन के साथ ही शरीर को कैल्शियम और विटामिन डी देते हैं जिससे हड्डियां मजबूत (Strong Bones) बनती हैं.

सूखे मेवे और बीज

सूखे मेवे और बीज 4 / 8

सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट और बीज जैसे चिाया सीड्स और अलसी के बीज शरीर को हेल्दी फैट्स और एक्स्ट्रा प्रोटीन देते हैं. इन्हें खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

अंडे

अंडे 5 / 8

अंडे प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत होने के साथ ही शरीर को विटामिन बी6, विटामिन बी12, विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन ई भी देते हैं. अंडे खाने पर सेहत दुरुस्त रहने लगती है.

किनोआ

किनोआ 6 / 8

किनोआ प्रोटीन से भरपूर होता है. इसमें 9 एसेंशियल अमीनो एसिड्स होते हैं जो उम्र बढ़ने के कारण होने वाले मसल लॉस और सेल लॉस को रिपेयर करते हैं.

विज्ञापन

मछली

मछली 7 / 8

मछली जैसे साल्मन, मैकेरल, ट्राउट, टूना, सार्डिन्स और हेरिंग से शरीर को प्रोटीन तो मिलता ही है साथ ही हेल्दी ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी मिल जाते हैं.

सोया फूड

सोया फूड 8 / 8

सोयाबीन, सोया चंक्स, टोफू या सोया मिल्क जैसे सोया बेस्ड प्रोडक्ट्स प्रोटीन का अच्छा प्लांट बेस्ड स्रोत हैं. ये शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन देते हैं. यह भी पढ़ें -  पेशाब करते समय होती है जलन? ये बीमारियां हो सकती हैं वजह, एक बार जरूर करां लें जांच अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन