---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

पेशाब करते समय होती है जलन? ये बीमारियां हो सकती हैं वजह, एक बार जरूर करां लें जांच

Peshab Karte Hue Jalan: पेशाब करते समय होने वाली जलन को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना कई बार भारी पड़ सकता है. जानिए किन संकेतों पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और कब डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है.

---विज्ञापन---

Burning Sensation While Urinating: क्या आपको भी पेशाब करते समय जलन होती है और आप इस समस्या को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं? अगर पेशाब करते समय जलन की समस्या आपको लंबे समय से है तो ये किसी बीमारी का संकेत भी हो सकती है. इसलिए इसके पीछे की असली वजह जानना बहुत जरूरी है. पेशाब करते समय जलन होना (Peshab Karte Hue Jalan Hona) शरीर में पानी की कमी से ही नहीं बल्कि किसी गंभीर समस्या का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है. आइए जानते हैं कि पेशाब करते समय जलन होना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है.

यह भी पढ़ें – गॉल ब्लैडर में पथरी होने के क्या लक्षण हैं? जानिए Gallbladder Stone कैसे बनता है और किस तरह निकलता है

---विज्ञापन---

पेशाब में जलन क्यों होती है

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) हो सकता है सबसे बड़ा कारण

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन पेशाब में जलन का सबसे आम और बड़ा कारण होता है. ज्यादातर ये महिलाओं में ही देखने को मिलता है. महिलाओं के शरीर की बनावट के कारण उनका मूत्रमार्ग (Urethra) छोटा होता है जिसके कारण बैक्टीरिया जैसे ई. कोलाई, आसानी से ब्लैडर (मूत्राशय) तक पहुंच जाते हैं. बार-बार पेशाब आना, बदबूदार यूरिन आना, जलन होना इसके कुछ लक्षण हो सकते हैं.

---विज्ञापन---

यौन संचारित संक्रमण (STI) भी हो सकता है जिम्मेदार

आपको क्लैमाइडिया, गोनोरिया और हर्पीज जैसे संक्रमण की वजह से भी पेशाब करने में जलन हो सकती है. इसलिए समय पर इन संक्रमणों की जांच करवाना बहुत जरूरी है.

---विज्ञापन---

किडनी स्टोन भी बढ़ा सकता है परेशानी

अगर आपको किडनी स्टोन या पथरी की समस्या है, तब भी आपको पेशाब के समय जलन की समस्या हो सकती है. जब पथरी मूत्र मार्ग से गुजरती है, तब जलन महसूस हो सकती है. इसके साथ ही कमर और पीठ दर्द जैसी शिकायत भी हो सकती है.

---विज्ञापन---

मूत्राशय या मूत्रमार्ग में सूजन

अगर आपके मूत्राशय या मूत्रमार्ग में सूजन आ गई है तो सूजन के कारण भी जलन और दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसमें आपको बार-बार पेशाब आने की भी समस्या देखने को मिल सकती है.

---विज्ञापन---

पुरुषों में प्रोस्टेट से जुड़ी दिक्कत

पुरुषों में पेशाब में जलन होने का कारण कभी-कभी प्रोस्टेट का बढ़ना (Enlarged Prostate) या फिर प्रोस्टेट ग्रंथि में सूजन होना भी हो सकता है. ऐसे में पेशाब में जलन महसूस होती है और इसी के साथ पेशाब रुक-रुक कर आता है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है उसी के साथ इस बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है.

---विज्ञापन---

डिहाइड्रेशन और केमिकल प्रोडक्ट्स भी हो सकते हैं वजह

कभी-कभी सिर्फ कोई बीमारी नहीं, बल्कि कम पानी पीने की वजह से यूरिन गाढ़ा हो जाता है जिसकी वजह से जलन बढ़ सकती है. इसके अलावा खुशबू वाले साबुन, स्प्रे या इंटिमेट प्रोडक्ट्स से भी एलर्जी या जलन जैसी समस्या हो सकती है.

---विज्ञापन---

जलन से राहत के लिए क्या करें

  • समय-समय पर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.
  • कैफीन, शराब और ज्यादा मसालेदार खाना कुछ समय के लिए कम कर दें.
  • कोई भी दवाई लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

---विज्ञापन---

अगर आपको पेशाब करते वक्त जलन के साथ-साथ बुखार, पेशाब में खून आना, कमर या पीठ में तेज दर्द होना जैसी समस्या है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से मिलें.

यह भी पढ़ें – पीरियड्स में ये 5 दिक्कतें हों तो डॉक्टर के पास जाने में ना करें देरी, ज्यादातर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Aug 07, 2026 07:52 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola