मोटापा और हाई बीपी से बढ़ सकता है किडनी कैंसर का खतरा? डॉक्टर ने बताए समय रहते कैसे करें पहचान

किडनी का कैंसर कई वजहों से हो सकता है, लेकिन किम्स हॉस्पिटल के एंड्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विश्वास एमआर का कहना है कि यह मोटापे, हाई बीपी या स्मोकिंग करने वालों में भी हो सकता है. बस सही वक्त पर इसकी पहचान करना आनी चाहिए.  

what is kidney cancer or tumor
1 / 7
किडनी कैंसर क्या होता है? Image Credit- Freepik and gemini

किडनी शरीर के सबसे जरूरी हिस्से में से एक है. यह खून को फिल्टर करने, शरीर से पानी बाहर निकालने और शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. अगर इसका ध्यान न रखा जाए तो परेशानी हो सकती है, क्योंकि किम्स हॉस्पिटल के एंड्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विश्वास एमआर का कहना है कि किडनी का कैंसर का भी रिस्क बढ़ जाता है. कई बार कुछ आदतें इसका खतरा दोगुना बढ़ा देता है. मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर भी किडनी कैंसर के बढ़े हुए खतरे माने जाते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इसके क्या फैक्टर्स हैं जो किडनी के कैंसर का खतरा बढ़ा देते हैं.

विज्ञापन

किडनी कैंसर क्या होता है?

किडनी कैंसर क्या होता है?2 / 7

किडनी कैंसर तब होता है जब किडनी की कोशिकाओं में नॉर्मल बदलाव आने लगते हैं और वे कंट्रोल से बाहर होकर बढ़ने लगती हैं. किडनी कैंसर के कई प्रकार हो सकते हैं और इनके अपने लक्षण हो सकते हैं. कई बार यह किसी दूसरी समस्या आने पर सामने आते हैं. इसे भी पढ़ें- CT Scan क्या है और क्यों कराया जाता है? जानिए इस स्कैन से किन बीमारियों का चलता है पता

विज्ञापन

क्या मोटापा बढ़ा सकता है किडनी कैंसर का खतरा?

क्या मोटापा बढ़ा सकता है किडनी कैंसर का खतरा?3 / 7

मोटापा किडनी कैंसर का एक कारण माना जा सकता है. शरीर में ज्यादा फैट होने से हार्मोन और मेटाबॉलिज्म से जुड़े कई बदलाव हो सकते हैं. लंबे समय तक रहने वाली सूजन और शरीर में होने वाले कुछ बदलाव कैंसर के खतरे को इफेक्ट कर सकते हैं.

हाई बीपी और किडनी कैंसर के बीच क्या कनेक्शन है?

हाई बीपी और किडनी कैंसर के बीच क्या कनेक्शन है?4 / 7

लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से शरीर और किडनी पर दबाव पड़ सकता है. हाई बीपी को किडनी कैंसर के बढ़े हुए खतरे से भी जोड़ा गया है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि हाई बीपी होने का मतलब यह नहीं है कि इंसान को किडनी कैंसर हो जाएगा, लेकिन ध्यान रखने की जरूरत है.

विज्ञापन

स्मोकिंग से भी हो सकता है किडनी कैंसर 

स्मोकिंग से भी हो सकता है किडनी कैंसर 5 / 7

स्मोकिंग करने से भी किडनी का कैंसर हो सकता है. इससे खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि डॉक्टर विश्वास का कहना है कि किडनी को स्मोकिंग करने से बहुत ही ज्यादा नुकसान होता है.

किडनी कैंसर के कौन-से लक्षण दिख सकते हैं?

किडनी कैंसर के कौन-से लक्षण दिख सकते हैं?6 / 7

शुरुआती किडनी कैंसर में अक्सर कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देते. बीमारी बढ़ने पर कुछ लोगों में ये संकेत नजर आ सकते हैं जैसे पेशाब में खून आना, कमर या शरीर के एक तरफ लगातार दर्द रहना या लगातार थकान या कमजोरी महसूस होना आदि. अगर आपको कुछ भी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से बात करें.

विज्ञापन

समय रहते किडनी कैंसर की पहचान कैसे होती है?

समय रहते किडनी कैंसर की पहचान कैसे होती है?7 / 7

किडनी कैंसर की पहचान के लिए डॉक्टर सबसे पहले मरीज के लक्षण और मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानकारी लेते हैं. इसके बाद जरूरत के हिसाब से अलग-अलग टेस्ट जैसे अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, ब्लड और यूरिन टेस्ट आदि कराए जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें- क्यों होती है किडनी फेल? डॉक्टर ने बताए मुख्य कारण, जानिए कब पड़ती है ट्रांसप्लांट की जरूरत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. Source- KIMS

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन