बार-बार नींद टूटने का क्या कारण होता है? डॉक्टर ने कहा हो सकता है किसी बीमारी का लक्षण

रात में अक्सर ही नींद टूट जाती है तो इस दिक्कत को नजरअंदाज ना करें. यहां जानिए डॉक्टर का इसपर क्या कहना है. डॉक्टर ने बताया कि यह नींद टूटने की आदत किसी बीमारी का लक्षण हो सकती है.

Reasons for waking up at night
1 / 7
Reasons for waking up at night

Sleeping Problems: रात में बार-बार नींद टूटना एक ऐसी समस्या है जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं. लेकिन, इस तरह नींद टूटना या अचानक से रात में आंख खुल जाना शारीरिक, मानसिक और लाइफस्टाइल से जुड़ी किसी परेशानी की ओर इशारा हो सकता है. इसी बारे में बताते हुए जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि रात के समय नींद खुलना किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है.

विज्ञापन

अजीब विचार आना

अजीब विचार आना 2 / 7

डॉक्टर का कहना है कि अगर सोने से पहले आपके दिमाग में कई तरह के ख्याल आ रहे हैं या कहें अजीब ख्याल आ रहे हैं तो आपका ब्रेन अलर्ट मोड में रहेगा.

विज्ञापन

शुगर में उतार-चढ़ाव

शुगर में उतार-चढ़ाव 3 / 7

अगर रात में शरीर के शुगर लेवल्स में उतार-चढ़ाव हो रहा है तो यह खतरे की घंटी है. शुगर में फ्लक्चुएशन होने से शरीर अचानक से जाग जाता है.

रात में बीपी बढ़ना

रात में बीपी बढ़ना 4 / 7

अगर आपका ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ जाता है तो इससे नींद टूट जाती है. बीपी कम या ज्यादा हो जाना भी नींद को प्रभावित करता है.

विज्ञापन

जोर-जोर से खर्राटे लेना

जोर-जोर से खर्राटे लेना 5 / 7

अगर आप रात के समय जोर-जोर से खर्राटे लेते हैं तो यह स्लीप एपनिया का साइन हो सकता है. स्लीप एपनिया में व्यक्ति को सही तरह से नींद लेने में दिक्कत आती है.

खराब गट

खराब गट 6 / 7

पेट अगर अगर खराब रहता है या रात में एसिडिटी या पाचन संबंधी कोई और दिक्कत है तो इससे नींद लेने में दिक्कत होती है और देररात नींद टूट सकती है.

विज्ञापन

इस बात का ध्यान रखें

इस बात का ध्यान रखें 7 / 7

अगर आपकी भी ऐसी ही किसी दिक्कत से रात में नींद टूट जाती है और कई हफ्तों तक थकान, चिड़चिड़ाहट या सिरदर्द बना हुआ है तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी ना करें. यह भी पढ़ें – क्या खाने-पीने से बढ़ता है यूरिक एसिड? आज से ही छोड़ दीजिए ये गलतियां करना अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन