क्या खाने पर बढ़ सकता है कैंसर का रिस्क? राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं अनुसंधान संस्थान के अनुसार इन चीजों से परहेज है जरूरी
Cancer Causing Foods: खानपान का हमारी सेहत पर अत्यधिक असर पड़ता है. ऐसे में क्या खाया जा रहा है और क्या नहीं इसका ध्यान रखना जरूरी है. यहां जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं अनुसंधान संस्थान के अनुसार किन फूड्स से कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है.

Foods That Can Cause Cancer: हमारा खानपान अलग-अलग पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो शरीर को दुरुस्त रखता है. लेकिन, खानपान की ऐसी कुछ चीजें या कहें डाइटरी फैक्टर्स हैं जो कैंसर के खतरे को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. ICMR के राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं अनुसंधान संस्थान के अनुसार खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जो कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती हैं और इसीलिए यह जानना जरूरी है कि ये फूड्स कौन से हैं. 10 में से 1 कैंसर यानी 10% कैंसर खानपान से जुड़े हो सकते हैं. वहीं, जिन लोगों की थाली में फल और सब्जियां नहीं होते हैं उन्हें कैंसर का खतरा हो सकता है. ऐसे में यहां उन फूड्स का जिक्र किया जा रहा है जो राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं अनुसंधान संस्थान की रिसर्च के अनुसार कैंसर के रिस्क को बढ़ा सकती हैं और इसीलिए इन फूड्स से परहेज करना जरूरी है.
कैंसर का खतरा बढ़ाने वाले फूड्स कौन से हैं
2 / 7सैचुरेटेड फैट्स, लाल मीट, नमक और बिना फाइबर वाली डाइट कैंसर का खतरा बढ़ने से जुड़ी हो सकती है. जिन लोगों की डाइट में लाल और प्रोसेस्ड मीट ज्यादा होता है उनमें पेट और बाउल कैंसर का खतरा ज्यादा होता है.
हाई टेम्परेचर पर बना खाना
3 / 7खाना किस तरह पकाया जाता है यह भी कैंसर का खतरा बढ़ाने वाला हो सकता है. बहुत हाई टेम्परेचर पर पकाया गया खाना जिन केमिकल्स को रिलीज करता है उनसे शरीर की सेल्स डैमेज हो सकती हैं और कैंसरस बन सकती हैं,
डेयरी प्रोटीन से लिंक
4 / 7कुछ स्टडीज बताती हैं कि दूध में मौजूद कैल्शियम आंतों कैंसर के रिस्क को कम करता है जबकि दूसरी स्टडीज में डेयरी प्रोटीन के ज्यादा सेवन को प्रोस्टेट कैंसर से जोड़ा गया है.
अल्कोहल और अचार वाला खाना
5 / 7अल्कोहल और अचार वाले खाने का सेवन पेट के कैंसर के लिए अलग-अलग जोखिम कारक यानी रिस्क फैक्टर्स पाए गए हैं. अल्कोहल कई तरह के कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है, जिनमें लिवर, मुंह, आंत, गले, भोजन नली और ब्रेस्ट का कैंसर शामिल हैं.
मसालेदार भोजन
6 / 7कैंसर के जोखिम से जुड़े अन्य भारतीय खाद्य पदार्थों में चावल का अधिक सेवन, मसालेदार भोजन, बहुत ज्यादा मिर्च खाना, सोडा का इस्तेमाल और सूखी नमकीन मछली का सेवन शामिल हैं.
एडिटिव्स और रंगों से खतरा नहीं देखा गया
7 / 7राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं अनुसंधान संस्थान के अनुसार ज्यादातर एडिटिव्स, रंगों, फ्लेवर्स और स्वीटनर्स से कैंसर का खतरा बढ़ने की बात सामने नहीं आई है. यह भी पढ़ें -खाना निगलने में दिक्कत, कुछ अटका हुआ महसूस होना, डॉक्टर ने बताया गले में कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.