किस विटामिन की कमी से हाथ कांपते हैं? जानिए क्या खाने पर पूरी होगी Vitamin Deficiency

Hath kis kami se kapte hai: क्या आपको भी अक्सर ही हाथ कांपते हुए महसूस होते हैं? अगर हां, तो यहां जानिए किस विटामिन की कमी के कारण यह दिक्कत हो सकती है.

Vitamin Deficiency hand tremors causes
1 / 6

Vitamin Deficiency Hand Tremors: हाथों का कांपना शरीर में हो रही किसी कमी का लक्षण हो सकता है. आमतौर पर न्यूरोलॉजिकल डिसोर्डर्स, दवाएं और पोषक तत्वों की कमी हांथों के कांपने की वजह बन सकती है. वहीं, ऐसे विटामिन भी हैं जो हाथ कांपने का कारण बन सकते हैं. अगर आपके हाथों में भी अक्सर ही कंपकंपी महसूस होती है या अचानक से कुछ पकड़ते या रखते हुए हाथ कांपने लगते हैं तो यहां जानिए यह किस विटामिन की कमी का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

किस विटामिन की कमी है कारण

किस विटामिन की कमी है कारण 2 / 6

विटामिन बी12 की कमी से हाथों में कंपकंपी होने लगती है. यह विटामिन नर्व सेल्स और DNA प्रोड्यूस करने में मदद करता है. ऐसे में विटामिन बी12 की कमी हो जाए तो पेरिफेरल न्यूरोपैथी का खतरा बढ़ता है और हांथों में कंपकंपी हो सकती है.

विज्ञापन

क्यों होती है विटामिन बी12 की कमी

क्यों होती है विटामिन बी12 की कमी 3 / 6

विटामिन बी12 की कमी खराब खानपान के कारण हो सकती है. खासतौर से शाकाहारी लोगों में यह कमी देखी जाती है. वहीं, शरीर अगर विटामिन बी12 को सही तरह से सोख ना सके या कुछ तरह की दवाओं का सेवन भी इस विटामिन की कमी का कारण बन सकता है.

विटामिन बी12 की कमी के अन्य लक्षण

विटामिन बी12 की कमी के अन्य लक्षण4 / 6

विटामिन बी12 की कमी होने पर हाथ-पैरों में झनझनाहट हो सकती है, हाथ-पैर सुन्न पड़ सकते हैं, बैलेंस से जुड़ी दिक्कते होने लगती हैं, नर्व इशूज हो सकते हैं और हाथों में कंपकंपी महसूस हो सकती है.

विज्ञापन

कैसे पूरी होगी विटामिन बी12 की कमी

कैसे पूरी होगी विटामिन बी12 की कमी 5 / 6

इस कमी को पूरा करने के लिए अपने खानपान में एनिमल बेस्ड प्रोडक्ट्स को शामिल कर सकते हैं. दूध, दही, चीज, मीट और अंडे से शरीर को विटामिन बी12 मिल सकता है.

ये विटामिन भी हो सकते हैं वजह

ये विटामिन भी हो सकते हैं वजह 6 / 6

विटामिन बी12 के अलावा विटामिन बी6 और विटामिन बी1 भी हाथ की कंपकंपी की वजह हो सकते हैं. ये विटामिन शरीर में कम होने लगें तो इससे नर्व्स और न्यूरोलॉजिकल इफेक्ट्स नजर आने लगते हैं.

यह भी पढ़ें – ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना है तो रोज करें ये 5 काम, कम होगा डायबिटीज का खतरा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन