मानसून में आंखों के इंफेक्शन से बचना है तो जरूर करें ये काम, इस तरह सुरक्षित रहेंगी आपकी Eyes

Monsoon Eye Infection: बरसात के मौसम में अगर आंखों की सही तरह से देखरेख ना की जाए तो आंखों से जुड़ी एक नहीं बल्कि कई दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए मानसून में अपनी आंखों का ख्याल किस तरह से रखा जा सकता है.

Monsoon Eye Infection
1 / 7
Monsoon Eye Infection

Eye Infection In Monsoon: आंखें सूरज की धूप तो सह लेती हैं लेकिन अक्सर ही बारिश की नमी नहीं सह पातीं. इसीलिए तो मानसून में आंखों के इंफेक्शन होना आम हो जाता है. इस मौसम में कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis), ड्राई आईज और कॉर्नियल अल्सर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इसीलिए मानसून में आंखों का सही तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है. यहां जानिए बारिश के मौसम में फंगस, बैक्टीरिया और अन्य कीटाणुओं से अपनी आंखों को किस तरह से बचाए रखा जा सकता है.

विज्ञापन

कंजक्टिवाइटिस से रहें बचकर

कंजक्टिवाइटिस से रहें बचकर 2 / 7

कंजक्टिवाइटिस आंखों की ऐसी दिक्कत है जिसमें आंखें गहरे लाल या गुलाबी रंग की दिखने लगती हैं. इसमें आंखों के ऊपर एक झिल्ली सी बन जाती है और आंखों से पानी या कीचड़ निकलने लगता है. ऐसे में बरसात के मौसम में कंजक्टिवाइटिस से बचने के लिए हाथों को साबुन से धोते रहें. खासकर अगर किसी गंदी सतह को हाथ लगाया है तो हाथ धोए बिना आंखों को तुरंत ना छुएं.

विज्ञापन

आंखों को ना रगड़ें

आंखों को ना रगड़ें 3 / 7

आंखों की दिक्कतें दूर रहें इसके लिए आंखों को बार-बार रगड़ते ना रहें. अगर गंदी सतह को हाथ लगाकर आंखें रगड़ीं जाएं तो आई इंफेक्शन हो सकता है.

गीले कपड़े से साफ करें आंखें

गीले कपड़े से साफ करें आंखें 4 / 7

अगर आंखों में दिक्कत महसूस हो रही है, आंखों में सूजन लग रही है या फिर आंखों में भारीपन लगे तो किसी साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर इस कपड़े से आंखों को साफ करें. इससे आंखों की सफाई भी होगी और आंखों में इरिटेशन भी महसूस नहीं होगी.

विज्ञापन

इस्तेमाल ना करें कॉस्मेटिक्स

इस्तेमाल ना करें कॉस्मेटिक्स 5 / 7

अगर आई फ्लू हो गया है यानी आंखों में इंफेक्शन हो गया है तो इस दोरान किसी भी तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की कोशिश ना करें. इसके मस्कारा, आई लाइनर और काजल वगैरह लगाने से बचें.

ना पहनें कॉन्टेक्ट लेंस

ना पहनें कॉन्टेक्ट लेंस 6 / 7

अगर आंखों में दिक्कत हो गई है तो कॉन्टेक्ट लेंस ना पहनें. आई इंफेक्शन के दौरान कॉन्टेक्ट लेंस पहनने पर आप दिक्कत को और ज्यादा बढ़ा लेंगे.

विज्ञापन

खुद से ना डालें दवा

खुद से ना डालें दवा 7 / 7

अक्सर ही लोग आंखों की दिक्कतों में डॉक्टर से सलाह लेने के बजाय खुद ही आंखों में दवा डाल लेते हैं. आप ऐसी गलती ना करें. अगर आंखों की कोई दिक्कत होने लगी है तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही किसी दवा को आंखों में डालें. यह भी पढ़ें - अर्थराइटिस के मरीज को क्या-क्या नहीं खाना चाहिए? ऑर्थेपेडिक सर्जन ने बताया डाइट में क्या ना करें शामिल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन