मैग्नीशियम की कमी से शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करने पर पड़ सकता है पछताना

Magnesium Deficiency Symptoms: शरीर को स्वस्थ रहने के लिए मैग्नीशियम की जरूरत होती है. ऐसे में यहां जानिए मैग्नीशियम की कमी होने पर शरीर पर किस-किस तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं.

Magnesium Deficiency signs in hindi
1 / 7
Magnesium Deficiency signs in hindi

Magnesium Ki Kami Ke lakshan: शरीर के लिए सबसे जरूरी खनिजों में से एक है मैग्नीशियम. यह शरीर के समूचित कार्य के लिए जरूरी होता है और नसों, मांसपेशियों और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने का काम करता है. ऐसे में शरीर को मैग्नीशियम की कमी से बचाए रखना जरूरी होता है. यहां जानिए अगर शरीर में मैग्नीशियम की कमी (Magnesium Deficiency) हो जाए तो कैसे लक्षण नजर आते हैं और इन लक्षणों को कैसे पहचाना जा सकता है.

विज्ञापन

मसल्स में अकड़न

मसल्स में अकड़न 2 / 7

मैग्नीशियम की कमी होने पर मसल्स में अकड़न हो सकती है. यह अकड़न खासतौर से पैरों में महसूस होती है. रात में सोते समय भी मसल्स में क्रैंप्स आ सकते हैं.

विज्ञापन

झनझनाहट होना

झनझनाहट होना 3 / 7

हाथ-पैरों की उंगलियों में झनझनाहट महसूस होना या उंगलियों का सुन्न पड़ना मैग्नीशियम की कमी के कारण हो सकता है.

कमजोरी महसूस होता है

कमजोरी महसूस होता है4 / 7

शरीर में हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना भी मैग्नीशियम की कमी का लक्षण हो सकता है. अगर आराम करने के बाद भी थकान फील होती है तो मैग्नीशियम का टेस्ट जरूर करवा लें.

विज्ञापन

दिल की धड़कनों का अनियमित होना

दिल की धड़कनों का अनियमित होना 5 / 7

मैग्नीशियम दिल की धड़कनों की रिदम बनाए रखता है. ऐसे में मैग्नीशियम की कमी के कारण दिल की धड़कनें इररेग्यूलर हो सकती हैं.

एंजाइटी या डिप्रेशन

एंजाइटी या डिप्रेशन 6 / 7

मैग्नीशियम की कमी का एक बड़ा लक्षण यह भी है कि इसकी कमी से न्यूरोलॉजिकल दिक्कतें हो सकती हैं. मैग्नीशियम की कमी मूड और इमोशंस को प्रभावित करती है और इससे एंजाइटी या डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

विज्ञापन

माइग्रेन

माइग्रेन 7 / 7

शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो जाए तो माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है. मैग्नीशियम ब्लड फ्लो और न्यूरोट्रांसमिटर एक्टिविटी को रेग्यूलेट करता है. ऐसे में माइग्रेन होने की वजह मैग्नीशियम की कमी भी हो सकती है. यह भी पढ़ें - हाई सोडियम से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर, जानिए Sodium से भरपूर किन चीजों को डाइट से बाहर करना है जरूरी   अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन