लहसुन वाली रोटी खाने से क्या होगा? ये बदलाव कर देंगे हैरान
Garlic Roti Benefits: इस बार नॉर्मल रोटी के बजाय लहसुन की रोटी बनाकर खाएं. यह न सिर्फ स्वादिष्ट होगी, बल्कि हेल्थ को भी कई तरह के फायदे मिलेंगे. हालांकि, इसे किसी बीमारी का इलाज नहीं माना जाना चाहिए, लेकिन लाइफस्टाइल में शामिल करना बुरा नहीं है.

भारत में लहसुन का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एलिसिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं. अगर आप लहसुन को रोटी के आटे में मिलाकर या लहसुन वाली रोटी बनाकर खाते हैं तो यह आपकी डाइट को और पौष्टिक बना सकता है. आइए जानते हैं कि लहसुन वाली रोटी खाने से शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं.
दिल के लिए फायदेमंद
2 / 6लहसुन में मौजूद एलिसिन ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है. कुछ शोध बताते हैं कि लहसुन खाना दिल के लिए फायदेमंद है, लेकिन कच्चा लहसुन खाने से बेहतर है कि आप रोटी खाएं. इसे भी पढ़ें- क्या न्यूज पेपर में खाना लपेटकर देने से होता है कैंसर? एक्सपर्ट से समझिए कब बढ़ जाता है खतरा
इम्यूनिटी को मिलेगा सपोर्ट
3 / 6लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार हो सकते हैं. मौसम बदलने पर होने वाले इंफेक्शन से भी बचाने का काम करता है.
पाचन में हो सकता है सुधार
4 / 6लहसुन पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. यह आंतों के हेल्थ को सपोर्ट करता है और गैस या अपच जैसी समस्याओं में कुछ लोगों को राहत मिल सकती है.
सूजन कम करने में मददगार
5 / 6लहसुन में मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि इसे कई लोग जोड़ों की सेहत के लिए भी फायदेमंद मानते हैं.
कैसे बनाएं लहसुन की रोटी?
6 / 6गेहूं के आटे में 5 बारीक कटी या कटी हुई लहसुन की कलियां मिलाएं. स्वाद के लिए हरा धनिया, अजवाइन या थोड़ा सा तिल भी मिला सकते हैं. इसका स्वाद यकीनन सबको अच्छा लगेगा. इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद करेंगे ये 3 काम तो नहीं होगा ब्लड शुगर स्पाइक, एक्सपर्ट ने दी सलाह