सुबह उठते ही एड़ी में दर्द होता है? ओर्थोपेडिक डॉक्टर ने बताई यह वजह

Heel Pain Causes: एड़ी में दर्द क्यों होता है? जानिए एड़ी के दर्द के मुख्य कारण और कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

Edi me dard ke karan
1 / 7
Edi me dard ke karan

Heel Pain: एड़ी में या पैर के किसी हिस्से में चोट लगने पर दर्द होना आम समस्या है. लेकिन, कई बार व्यक्ति को बिना किसी चोट के भी यह दर्द महसूस हो सकता है. खासतौर से सुबह उठकर जमीन पर पैर रखते ही यह दर्द महसूस होता है. इस दर्द की क्या वजह है, यह किन्हें ज्यादा होता है और इससे किस तरह छुटकारा पाया जा सकता है, बता रहे हैं ओर्थोपेडिक सर्जन डॉ. तनय गोयल. आइए डॉक्टर से ही जानें क्यों होता है एड़ी में दर्द.

विज्ञापन

सुबह के समय एड़ी में दर्द

सुबह के समय एड़ी में दर्द 2 / 7

डॉक्टर बताते हैं सुबह उठते ही जमीन पर पैर रखने पर कुछ लोगों को अक्सर एड़ी में दर्द महसूस होता है. कुछ कदम चलने के बाद ही लोग कहते हैं कि यह दर्द कम होने लगता है. ऐसे भी कुछ लोग हैं जिन्हें कुछ देर बैठकर खड़े होने के बाद भी इस तरह का दर्द महसूस होता है.

विज्ञापन

दर्द का क्या कारण है

दर्द का क्या कारण है3 / 7

इसका कारण प्लांटर फेसेसाइिस हो सकता है. इसमें प्लांटर फेसिया लिगामेंट में खिंचाव और कड़कपन आ जाता है यानी एड़ी और पैर के बीच वाले हिस्से की मांसपेशियों का खिंचना या सख्त हो जाना.

किस उम्र के लोग होते हैं प्रभावित

 किस उम्र के लोग होते हैं प्रभावित 4 / 7

यह ऐसी दिक्कत है जो किसी चोट या विटामिन की कमी से नहीं जुड़ी हुई. डॉक्टर बताते हैं कि यह दिक्कत ज्यादातर 25 से 40 साल की उम्र के लोगों में देखी जाती है.  

विज्ञापन

कैसे ठीक होगी दिक्कत

 कैसे ठीक होगी दिक्कत 5 / 7

एड़ी में होने वाले इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए फीजियोथेरैपी एक्सरसाइज की जा सकती है. हील सपोर्ट या स्ट्रैप और बेसिक दवाओं से यह दर्द कम हो सकता है.

ये टिप्स आ सकते हैं काम

ये टिप्स आ सकते हैं काम 6 / 7

अगर आप एड़ी के दर्द से अक्सर ही परेशान रहते हैं तो एड़ी को आराम देने की कोशिश करें. बर्फ की सिकाई काम आ सकती है, कड़े जूते ना पहनकर सॉफ्ट जूते चुनें और स्ट्रेचिंग करें.

विज्ञापन

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए 7 / 7

अगर कई दिनों से एड़ी में दर्द हो रहा है और सूजन या लाली नजर आ रही है तो डॉक्टर से मिलने में देरी ना करें. यह भी पढ़ें – पैरों में सूजन और खुजली किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं? मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर ने दिया जवाब

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन