कब्ज से लेकर पाचन तक, इसबगोल सिर्फ आधा चम्मच आएगा काम... यहां जानिए कैसे करें इस्तेमाल?

Isabgol khane Ke Fayde: इसबगोल एक नेचुरल इंग्रेडिएंट है, जिसे पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है. सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इससे कब्ज, पाचन को बेहतर बनाना, वजन कंट्रोल या दस्त से छुटकारा पाया जा सकता है.

Isabgol khane Ke Fayde
1 / 6
इसबगोल क्या है? Image Credit- News24

Isabgol Ka Istemal Kaise Kare: इसबगोल फाइबर से भरपूर होता है, जिसका इस्तेमाल प्राचीन वक्त से किया जा रहा है. अगर आपका पेट खराब है या दर्द है तो अक्सर लोग इसबगोल का इस्तेमाल किया करते थे. कब्ज से राहत दिलाने के अलावा, यह आंतों की हेल्थ, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में भी मदद मिल सकती है. हालांकि, इसका पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसे सही तरीके और सही मात्रा में लिया जाए. आप भी इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.

विज्ञापन

इसबगोल क्या है?

इसबगोल क्या है? 2 / 6

इसबगोल प्लांटागो ओवाटा के बीजों के छिलके से तैयार किया जाता है. इसमें घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पानी में मिलकर जेल जैसा बन जाता है. यही गुण इसे पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद बनाता है. इसे भी पढ़ें- 1 महीने अंजीर खाने से क्या होता है? जानिए शरीर पर कौन-कौन से बदलाव आ सकते हैं नजर

विज्ञापन

पानी में डालकर पीएं 

पानी में डालकर पीएं 3 / 6

यह तरीका बहुत ही पुराना है, जिसका इस्तेमाल पानी में डालकर किया जा रहा है. आप भी इसे एक गिलास पानी में 2 चम्मच इसबगोल मिलाकर पी सकते हैं. इसके बाद एक गिलास सादा पानी पीकर अपने पेट को साफ रखें.

दही के साथ खाएं 

दही के साथ खाएं  4 / 6

अगर आपको पानी के साथ पीना अच्छा नहीं लगता तो दही के साथ खा सकते हैं. दही में मिलाकर खाने से पाचन को फायदा हो सकता है और पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ रहता है. आप आधा चम्मच 1 कटोरी दही में मिलाकर खा सकते हैं.

विज्ञापन

दूध के साथ डालकर खाएं

दूध के साथ डालकर खाएं 5 / 6

रोज रात को दूध के साथ लेना भी फायदेमंद हो सकता है. आप दूध में मिलाकर पी सकते हैं, कुछ लोग गुनगुने दूध में इसबगोल डालकर खाना पसंद करते हैं. इससे कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है. बस आपको इसबगोल की मात्रा का ध्यान रखना है.

स्मूदी या ओट्स में मिलाकर खाएं 

स्मूदी या ओट्स में मिलाकर खाएं  6 / 6

इसबगोल को स्वादिष्ट तरीके से इस्तेमाल करने लिए आपको स्मूदी या ओट्स में डालकर इस्तेमाल करना होगा. फाइबर बढ़ने के साथ-साथ आपको स्वाद भी मिलेगा. आप इसका इस्तेमाल स्मूदी, ओट्स या दलिया में मिलाकर भी कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- क्या हर खांसी का इलाज कफ सिरप है? जानिए कब दवा लेने की होती है जरूरत अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन