बच्चे को भूख लगती है तो देता है ये 5 संकेत, जानिए कैसे पता चलेगा कि दूध मांग रहा है बच्चा
How To Know If Baby Is Hungary: बच्चे को लंबे समय तक दूध ना पिलाया जाए तो वह भूखा रह जाता है और रोने लगता है. लेकिन, रोने से पहले बच्चा ऐसे कुछ संकेत दे देता है जिससे पता चल सके कि वह भूखा है. जानिए क्या हैं ये संकेत.

Signs Baby Is Hungary: छोटे बच्चे या 1 साल से छोटे बच्चे बोल नहीं सकते हैं इसीलिए सीधे-सीधे खाना नहीं मांग सकते हैं. ऐसे में मां को अक्सर ही यह समझने में दिक्कत होती है कि बच्चे को भूख लगी है और उसे दूध पिलाना है. ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ऐसे 5 संकेतों का जिक्र किया है जो बच्चा तब देता है जब उसे भूख लगती है. इन संकेतों को पहचानकर आप भी समझ सकते हैं कि आपका बच्चा भूखा है.
मुंह खोलना और सिर हिलाना
2 / 7बच्चे को भूख लगती है तो वह मुंह खोलता है या अपना सिर बार-बार हिलाने लगता है. मुंह की तरफ इशारा करना खासकर बच्चे के भूखे होने का संकेत है.
मुट्ठी बांधना
3 / 7भूख लगने पर बच्चा अपने हाथों को भींच सकता है या फिर मुट्ठी बांध लेता है. ऐसा करना भूख का संकेत हो सकता है.
उंगलियां मुंह में डालना
4 / 7बच्चा अगर अपने हाथ को मुंह के पास लेकर आता है या बार-बार उंगलियां मुंह में डालता है और उन्हें चबाने की कोशिश करता है तो यह भूख का लक्षण हो सकता है.
मुंह से आवाज निकालना
5 / 7बच्चा भूखा होने पर अपने होंठ चाटने लगता है या होंठों पर जीभ फेरता है, मुंह बार-बार खोलता और बंद करता है, मुंह से दूध पीने जैसी आवाजें निकालता है.
रोना कर देता है शुरू
6 / 7अगर बच्चे के बाकी इशारे ना समझें जाए तो वह रोने लगता है. यह उसकी भूख का सबसे बड़ा संकेत है. लेकिन, बच्चे के रोने से पहले ही उसके ये संकेत पहचान लिए जाएं तो बेहतर है.
समय से पहचानें संकेत
7 / 7बच्चा बहुत भूखा होता है तो रोना शुरू कर देता है. लेकिन, रोने की नौबत आए उससे पहले ही बच्चे की भूख शांत करवाई जा सकती है. इसके लिए यहां बताए संकेतों पर नजर रखें और समय-समय पर बच्चे को दूध पिलाते रहें. यह भी पढ़ें - खाना निगलने में दिक्कत, कुछ अटका हुआ महसूस होना, डॉक्टर ने बताया गले में कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं